एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने चोरी से की थी सगाई और अब जाकर किया खुलासा, शेयर की फोटोज

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni)ने बीती फरवरी में एक बेहद निजी फंक्‍शन में एक लड़के से सगाई कर ली। अब जाकर इस बात का खुलासा किया और अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। देखें फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने चोरी से की थी सगाई और अब जाकर किया खुलासा, शेयर की फोटोज

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है। जहां पूरी दुनिया में इसके चलते लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी बिल्कुल ठप पड़ा है। सेलेब्स अपने अपने घरों में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आम आदमी से लेकर सितारों तक सभी के अरमानों पर पानी फिर गया है। मार्च अप्रैल और मई के महीने में लोगों ने जो प्लान किया था वह सब रखा रह गया। अब बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) को ही देख लीजिए।

एक्ट्रेस ने बीती फरवरी में एक बेहद निजी फंक्‍शन में एक लड़के से सगाई कर ली। इसके बाद अपने फैन्स और अपने मंगेतर दोनों ही के लिए सरप्राइज प्लान किया कि वो इस बात का खुलासा अपने बर्थडे पार्टी में मई में करेंगी जब सभी लोग जुटे होंगे। लेकिन 2 फरवरी को सगाई करते वक्त अभिनेत्री को अंदाजा तक नहीं था कि अगले कुछ महीनों में क्या होने वाला है। अब उस अभिनेत्री ने अपने बर्थडे के दिन इंस्टाग्राम के माध्यम से ही अपने मंगेतर के बारे में सबको बता दिया है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा से रचाई शादी, पहली पत्नियां लगा चुकी हैं घर तोड़ने का आरोप) 

अपने जन्मदिन के अवसर पर 18 मई को सोनाली कुलकर्णी ने कुल तीन तस्वीरें शेयर कर के अपने मंगेतर कुणाल बेनोडेकर (Kunal Benodekar) से लोगों को मिलवाया है। एक फोटो में वो अपने मंगेतर के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि दूसरी फैमिली फोटो हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में दोनों के नाम को बहुत रोचक तरीके से लिखा गया है। अब लोग उन्हें सगाई की बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)   

यहां देखें एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें

उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं अपना जन्मदिन समाप्त होने से पले आप सभी को एक खास बात बता देना चाहती हूं। मैं आप सब से अपने मंगेतर कुणाल बड़ोदेकर को मिलाना चाहती हूं। हालांकि अभिनेत्री ने अभी अपनी शादी की डेट्स का खुलासा नहीं किया है।

बता दें कि सोनाली मुख्य तौर पर मराठी सिनेमा में काम करती हैं। बॉलीवुड में उन्हें ग्रेट ग्रांड मस्ती और सिंघम रिटर्स में देखा गया था। साथ ही सोनाली कई रिआलिटी शो की जज भी रह चुकी हैं। इसी के साथ उन्होंने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'नटरंग' में भी कैममियो किया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

सोनाली के मंगेतर का नाम कुणाल बेनोडकर है। कुणाल भी मराठी हैं और लंदन में रहते हैं। हालांकि इस वक्त ऑफिस वालों ने उनका ट्रांसफर दुबई में किया है तो फिलहाल वहीं पर रह रहे हैं। सगाई के बाद सोनाली कुणाल से मिलने दुबई गई थीं और लॉकडाउन के कारण वहीं रह गईं। बॉलीवुडशादीज डॉट की तरफ से दोनों को शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.