शिल्पा शेट्टी से नताशा दलाल तक, इन स्टार पत्नियों ने सुनीता कपूर के घर मनाया करवा चौथ, देखें वीडियो

हाल ही में, कुछ एक्ट्रेसेस के करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के घर पूजा करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

शिल्पा शेट्टी से नताशा दलाल तक, इन स्टार पत्नियों ने सुनीता कपूर के घर मनाया करवा चौथ, देखें वीडियो

विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार सबसे बड़ा और खास होता है। इस खूबसूरत मौके पर पूरा देश जश्न मना रहा है और हर साल की तरह, बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक भव्य करवा चौथ पूजा की मेजबानी की। बी-टाउन की सबसे बड़ी और भव्य करवा चौथ की इस पूजा में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, रवीना टंडन और वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल जैसी हस्तियां शामिल हुईं। 

karva chauth

करवा चौथ विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला सबसे मुश्किल व्रत होता है। यह पूरे भारत में हिंदू महिलाओं द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को आता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका अर्थ है बिना पानी या भोजन किए उपवास करना।

karva chauth

अब बात करते हैं बी-टाउन की सेलेब करवा चौथ पूजा की। दरअसल, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हमें इस भव्य पूजा की कुछ झलकियां देखने को मिलीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस पूजा में शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, पद्मिनी कोल्हापुरे और वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल शामिल हुईं। वीडियो में हमें 'थाल परिक्रमा' की भी झलक मिलती है। 

padmini

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

इससे पहले, हमें शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो मिला था, जिसमें वह सुनीता कपूर के घर जाती हुई दिखाई दे रही थीं। लाल रंग की शिफॉन साड़ी में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपनी इस साड़ी में ग्लैम लुक जोड़ने के लिए स्ट्रैपी ब्लाउज को कैरी किया था।

shilpa shetty

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने अपने पहले करवा चौथ के लिए लगवाई यूनिक मेहंदी, डिजाइन में दिखी शिव-पार्वती की छवि)

एक्टर वरुण धवन की पत्नी ने भी सुनीता कपूर के घर पर करवा चौथ की पूजा की। इस दौरान वह एक खूबसूरत रानी पिंक मैचिंग सूट में नजर आईं। करवा चौथ पूजा के लिए रवीना टंडन भी सुनीता कपूर के घर पहुंचीं। येलो कलर की साड़ी में वह हमेशा की तरह गॉर्जियस लग रही थीं।

natasha dalal

वीडियो के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

raveena tondon

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने पहले करवा चौथ पर पहना नियॉन लहंगा, चूड़ा और मेहंदी किया फ्लॉन्ट)

पैपराज़ी ने सुनीता कपूर के करवा चौथ समारोह में नीलम कोठारी को भी क्लिक किया। नीलम हरे और गुलाबी रंग के मिरर-वर्क डिटेलिंग शरारा में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पोनीटेल और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था।

neelam kothari

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- रवीना टंडन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी संग मना रहीं करवा चौथ, मेहंदी में लिखा बच्चों का नाम)

फिलहाल, हमें सुनीता कपूर के भव्य करवा चौथ उत्सव से और तस्वीरें देखने का इंतजार है। वैसे, आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के करवा चौथ की पूजा की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.