अनिल कपूर ने राज कपूर की फैमिली संग पुरानी तस्वीर की शेयर, नीतू-करीना ने दी प्यारी प्रतिक्रिया

हाल ही में, अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ कृष्णा राज कपूर और नीतू कपूर की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनिल कपूर ने राज कपूर की फैमिली संग पुरानी तस्वीर की शेयर, नीतू-करीना ने दी प्यारी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) उन सितारों में से एक हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने लाखों-करोड़ों फैंस के साथ खूबसूरत यादों की झलकियां साझा करते रहते हैं और हाल ही में एक बार फिर उन्होंने एक पुरानी याद को शेयर करके अपने फैंस को खुश कर दिया है।

Anil Kapoor

अनिल कपूर ने 1 मई 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है। फोटो में अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर, एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी दिवंगत सास कृष्णा राज कपूर नजर आ रही हैं। तीनों को साथ में खाना खाते हुए देखा जा सकता है। ये तस्वीर किसी पार्टी की लग रही है।

(ये भी पढ़ें- कृतिका सेंगर-निकितिन धीर को बेबी प्लानिंग में 6 साल क्यों लगे? एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

Sunita Kapoor, Neetu Kapoor and Krishna Raj Kapoor

इस फोटो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा है, “मिसेस कृष्णा राज कपूर, मिसेज नीतू ऋषि कपूर और मेरी पत्नी सुनीता। #throwbackmemories”। ये फोटो बेहद प्यारी है और फैंस इस पर अपना प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। हालांकि, हमारा ध्यान नीतू की प्रतिक्रिया पर गया।

नीतू कपूर ने अनिल कपूर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “ये बहुत नोस्टाल्जिक (अतीत की सुखद यादों में खोया हुआ) है।” वहीं, करीना कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “कपूर हमेशा खाने के पास क्यों होते हैं। तब और अब.. सबसे अच्छा।” वहीं, रिया कपूर ने अपनी मां की तारीफ की है।

(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ मिलकर मनाया बेटे ऋदान का बर्थडे, सामने आईं तस्वीरें)

अनिल कपूर का राज कपूर के परिवार से एक गहरा नाता है। अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर और राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर दूर के भाई थे। राज कपूर ने सुरिंदर कपूर की मुंबई में काफी मदद की थी। तभी से दोनों कपूर परिवार के बीच एक गहरा संबंध देखने को मिलता है।

Anil Kapoor with family

वहीं, नीतू कपूर और सुनीता कपूर लंबे समय से दोस्त हैं और यहां तक ​​कि, जब नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तब दोनों मांओं ने इसका जश्न भी मनाया था। नीतू अपनी सास कृष्णा राज कपूर के भी काफी करीब थीं। उन्होंने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ संग बातचीत में कहा था कि, वह अपनी सासू मां के बहुत करीब थीं और अपने पति ऋषि की उनसे शिकायत लगाती थीं। नीतू ने जाहिर किया था कि, वह वैसा ही रिश्ता अपनी बहू आलिया के साथ साझा करना चाहती हैं।

Sunita Kapoor and Neetu Kapoor

(ये भी पढ़ें- आसिम रियाज ने गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना पर लुटाया प्यार, कहा- 'तुम मेरे मन की शांति की कुंजी हो')

फिलहाल, आपको अनिल कपूर द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.