श्रद्धा आर्या ने पहले करवा चौथ पर पहना नियॉन लहंगा, चूड़ा और मेहंदी किया फ्लॉन्ट

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपने पहले करवा चौथ पर नियॉन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपना 'चूड़ा' और 'मेहंदी' फ्लॉन्ट किया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

श्रद्धा आर्या ने पहले करवा चौथ पर पहना नियॉन लहंगा, चूड़ा और मेहंदी किया फ्लॉन्ट

हर नवविवाहित स्त्री के लिए पहली बार करवा चौथ की भावना उनके दिलों में एक विशेष स्थान रखती है। बिना भोजन और पानी के पूरा दिन बिताने से लेकर चंद्रोदय के समय को टाइम-टू-टाइम चेक करने तक, यह रस्म महिलाओं के लिए काफी रोमांचक होती है। टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Aryaइस साल कुछ ऐसा ही अनुभव कर रही हैं, क्योंकि यह उनका पहला करवा चौथ है।

shradha

(ये भी पढ़ें- रकुल प्रीत सिंह के भाई ने की जैकी भगनानी संग उनकी शादी की पुष्टि, एक्ट्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया)

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में श्रद्धा को 'प्रीता' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने साल भर तक नेवी ऑफिसर बॉयफ्रेंड राहुल नागल को दुनिया से सीक्रेट रखा था। जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्हें अपने पति के रूप में पेश किया, उस दिन कई दिल टूट गए थे, क्योंकि श्रद्धा लाखों लड़कों की क्रश रही हैं।

shraddha

13 अक्टूबर 2022 को श्रद्धा आर्या अपनी 'कुंडली भाग्य' की टीम के साथ करवा चौथ मना रही हैं, जिसमें माहिरा शर्मा, रूही चतुर्वेदी और अन्य लोग शामिल हैं। दिन के लिए उन्होंने चांदी के धागे वर्क से सजाए गए नियॉन रंग के लहंगे को चुना। उनके स्लीवलेस ब्लाउज़ में नेकलाइन और उस पर जटिल डिज़ाइन थे। इसके साथ ही उन्होंने झुमका, लाल चूड़ा पहना था और अपने मेकअप को सिंपल रखा था।

shraddha arya

shraddha arya

shraddha arya

shraddha arya

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट आलिया भट्ट पर सासू मां नीतू कपूर ने बरसाया प्यार, तस्वीर शेयर कर दी करवा चौथ की बधाई)

श्रद्धा के करवा चौथ लुक का सबसे अच्छा हिस्सा उनका कस्टमाइज्ड मेहंदी डिजाइन था। एक तरफ तो उन्होंने अपने पति राहुल के नाम का पहला अक्षर डिजाइन किया था और दूसरी तरफ, हम छलनी लिए हुए चांद को निहारती महिला के डिजाइन को देख सकते हैं। उनका मेहंदी डिजाइन वास्तव में प्रशंसनीय है। यहां देखें इसकी झलक।

sharaddha

sharaddha

(ये भी पढ़ें- सारा अली खान रूमर्ड BF शुभमन गिल संग हुईं स्पॉट, फैन ने कहा- 'दादी शर्मिला जैसी है पसंद')

इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में श्रद्धा आर्या से मदरहुड को गले लगाने की उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए श्रद्धा ने कहा था कि वह और उनके पति राहुल अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हैं। इसलिए, उनकी अभी तक माता-पिता बनने की कोई योजना नहीं है। यह श्रद्धा के लिए एक लंबी दूरी की शादी है और उनका मानना ​​है कि काम की प्रतिबद्धता उन्हें परिवार शुरू करने से नहीं रोक सकती है और वे जल्द ही माता-पिता बनने के बारे में सोचेंगे। 

9

फिलहाल, हमें श्रद्धा का करवा चौथ लुक बहुत पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.