प्रेग्नेंट आलिया भट्ट पर सासू मां नीतू कपूर ने बरसाया प्यार, तस्वीर शेयर कर दी करवा चौथ की बधाई

करवा चौथ के मौके पर अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी बहू व एक्ट्रेस आलिया भट्ट व बेटी रिद्धिमा की तस्वीर शेयर की है और उन्हें करवा चौथ विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रेग्नेंट आलिया भट्ट पर सासू मां नीतू कपूर ने बरसाया प्यार, तस्वीर शेयर कर दी करवा चौथ की बधाई

देश भर में आज यानी 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन हर विवाहित महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी से बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भी इस बार पहला करवा चौथ है। इस खास मौके पर उनकी सास नीतू कपूर ने बहुत खास अंदाज में उन्हें करवा चौथ की बधाई दी है।

alia bhatt

पहले ये जान लीजिए कि आलिया भट्ट ने कई सालों की डेटिंग के बाद रणबीर कपूर से 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ परिवारजन और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब कपल जल्द ही पैरेंट्स भी बनने वाला है। 

alia bhatt

अब बात करते हैं नीतू कपूर के पोस्ट की। दरअसल, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनकी बहू आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर रणबीर और आलिया की शादी के दौरान की है, जिसमें आलिया अपने वेडिंग लुक में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रिद्धिमा भी अपनी भाभी से कम नहीं दिख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी सुंदरियों को हैप्पी करवा चौथ।'

alia bhatt

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने हाथों में लगाई पति राहुल के नाम की मेहंदी, मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ)

इससे पहले, नीतू कपूर को आलिया-रणबीर के साथ डिनर करते हुए देखा गया था। डिनर करके बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने इन तीनों को स्पॉट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस दौरान आलिया और रणबीर ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए थे। वहीं, नीतू कपूर व्हाइट ड्रेस में प्यारी लग रही थीं। 

alia bhatt

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने प्रेग्नेंसी डाइट का किया खुलासा, बताया- कैसे कंट्रोल किया डायबिटीज)

फिलहाल, आपको नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.