Adhyayan Suman ने बताया क्यों 2017 में Kangana संग ब्रेकअप पर की थी बात? कहा- 'इसका अफसोस नहीं'

अभिनेता अध्ययन सुमन ने कहा है कि उन्हें 2017 में एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात करने का कोई अफसोस नहीं है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Adhyayan Suman ने बताया क्यों 2017 में Kangana संग ब्रेकअप पर की थी बात? कहा- 'इसका अफसोस नहीं'

अपने बेबाक बयानों के लिए फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऋतिक रोशन के साथ उनके अफेयर और ब्रेकअप की स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। इसके अलावा, कंगना रनौत के साथ अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा है। हालांकि, उनका रिलेशन भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था। उस समय दोनों मीडिया गॉसिप का हॉट टॉपिक हुआ करते थे।

अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत से ब्रेकअप के बारे में की बात

साल 2017 में कंगना रनौत के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात करने के बाद अध्ययन सुमन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। अभिनेता ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात करना क्यों चुना था। एक इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बोलने और दोनों के बीच क्या हुआ, इसके बारे में ग्राफिक डिटेल्स शेयर करने का कोई अफसोस नहीं है।

Adhyayan Suman

उनके अनुसार, वहां कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की गई और उन्होंने कभी हंगामा नहीं किया। लोग इसका दूसरा पक्ष जानते थे। वह सिर्फ एक बार बोलना चाहते थे और आगे इस पर चर्चा नहीं करना चाहते थे। उनके अनुसार, जब आप सार्वजनिक डोमेन में होते हैं, तो आपके बारे में इतनी सारी राय और निर्णय बना लिए जाते हैं कि कभी-कभी चीजों को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होता है।

अध्ययन सुमन बोले- 'कंगना से ब्रेकअप पर बात करने पर नहीं है अफसोस'

उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह पब्लिसिटी के भूखे होते, तो 2017 में नहीं बल्कि 2009 में ही इस बारे में बात करते, जब उनका रिश्ता था। उनके मुताबिक, आपको काम आपके अफेयर्स की वजह से नहीं, बल्कि आपके टैलेंट की वजह से मिलता है। अभिनेता ने कहा कि तब लोगों ने उनके बारे में आलोचना की थी, लेकिन जब उन्होंने स्टोरी में अपना पक्ष बताया, तो वे वापस आए और उनसे माफी मांगी। हालांकि, उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें इसका ज़रा भी अफ़सोस नहीं है।

Adhyayan Suman

जब शेखर सुमन ने बेटे के साथ कंगना के ब्रेकअप पर दी थी प्रतिक्रिया

कुछ दिनों पहले, 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ बातचीत में शेखर सुमन ने कंगना रनौत के साथ अपने बेटे अध्ययन सुमन के असफल रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ''मुझे हर एक चीज का पता था, लेकिन मैंने कभी कंगना से बात नहीं की थी। ये अध्ययन का मामला था, जो उसे ही हल करना था। मैं उन पिता में से नहीं हूं, जो जाकर दूसरे इंसान को कहे, ‘तुमने मेरे बच्चे के साथ।’ मुझे लगता है कि वह इतना मैच्योर है कि अपनी लड़ाई खुद लड़ सके।''

Shekhar Suman

शेखर ने कहा था, ''मैं कभी भी किसी रिश्ते के खिलाफ नहीं हूं। मैं कंगना के साथ उनके (अध्ययन) रिश्ते के खिलाफ नहीं था। मुझे लगता है कि यह जीवन का एक चरण है, कभी-कभी आप अपने पहले रिश्ते में सफल हो जाते हैं और कभी-कभी आप फेल हो जाते हैं।'' शेखर सुमन का पूरा स्टेटमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कंगना रनौत और अध्ययन सुमन का रिश्ता

बता दें कि कंगना और अध्ययन सुमन 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज़' फिल्म में साथ नजर आए थे। इसी दौरान दोनों एक-दूजे के करीब आए थे। साल 2008 से 2009 तक दोनों कुछ महीनों के लिए रिश्ते में थे। हालांकि, जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद अध्ययन ने कंगना रनौत पर कई संगीन आरोप लगाए थे।

Adhyayan Suman

अध्ययन सुमन का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अध्ययन सुमन अपनी पहली निर्देशित फिल्म जिसका अस्थायी नाम 'एयरपोर्ट' होगा, के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कथित तौर पर यह एक स्लाइस-ऑफ-फिल्म है और साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। वह अपने पिता शेखर सुमन अभिनीत एक और फिल्म का निर्देशन करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं।

Adhyayan Suman

अध्ययन ही नहीं, इन 5 लोगों से था बॉलीवुड की 'कंट्रोवर्सी क्वीन' कंगना का अफेयर, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, कंगना और अध्ययन सुमन के रिश्ते व ब्रेकअप पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.