Tiger Shroff संग ब्रेकअप के 1 साल बाद Disha Patani ने Aleksander संग रिश्ते को किया कंफर्म

हाल ही में, एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने जिम ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक संग अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Tiger Shroff संग ब्रेकअप के 1 साल बाद Disha Patani ने Aleksander संग रिश्ते को किया कंफर्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) ने 2022 में एक्टर टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप कर लिया था। उनके अफेयर की तरह ही उनका ब्रेकअप भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि, टाइगर से अलग होने के बाद दिशा को दूसरा प्यार मिल गया है। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस ने अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक (Aleksandar Alex Ilic) के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, जिन्हें अक्सर उनके साथ देखा जाता है। 

दिशा पाटनी ने अलेक्जेंडर संग रिश्ते को किया ऑफिशियल

6 अगस्त 2023 को दिशा पाटनी को अलेक्जेंडर के साथ डिनर करते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने एक गोल्डन कलर की कट-आउट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी स्टनिंग और बोल्ड लग रही थीं। हाल ही में, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने एक दोस्त से अलेक्जेंडर को मिलवा रही थीं। इस दौरान, उन्होंने अलेक्जेंडर को अपने बॉयफ्रेंड के रूप में इंट्रोड्यूस कराया और पैपराजी ने इस पल को कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

DISHA PATANI

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब दिशा ने 'बार्बी' बनकर अलेक्जेंडर संग एंजॉय की मूवी डेट

कुछ हफ्ते पहले, दिशा पाटनी अपने बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर के साथ मूवी डेट पर गई थीं। तस्वीरों में दिशा पिंक कलर के फिटेड क्रॉप टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने ब्लू कलर की बैगी डेनिम जींस पहनी हुई थी। डेवी शीन मेकअप और उनके लहराते बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। अपनी पसंदीदा फिल्म 'बार्बी' देखकर वह बहुत खुश लग रही थीं। तस्वीर के ऊपर दिशा ने लिखा था, "यह बार्बी का समय है।"

DISHA

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का रिश्ता

बता दें कि टाइगर और दिशा अलग होने से पहले छह साल तक साथ थे। अपनी प्यारी लंच डेट से लेकर एक-दूसरे के हर जश्न का हिस्सा बनने तक, दिशा और टाइगर की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती थी। दोनों हमेशा एक-दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर्स रहे थे। हालांकि, अपने 6 साल के रिश्ते को खत्म करते हुए दोनों ने अलग होने का फैसला किया, क्योंकि रिपोर्ट की मानें, तो दिशा शादी करना चाहती थीं, लेकिन टाइगर इसके लिए तैयार नहीं थे। वह अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे।

DISHA

बता दें कि अलेक्जेंडर दिशा के जिम ट्रेनर और करीबी दोस्त भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक एक सर्बियाई जिम ट्रेनर हैं, जिन्हें पहले भी कई बार दिशा के साथ स्पॉट किया जा चुका है। जब दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर ने डेटिंग अफवाहों पर दी थी प्रतिक्रिया, कहा था- 'हम हंसते हैं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, दिशा और अलेक्जेंडर के रिश्ते पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.