रुमर्ड BF संग दिशा पाटनी की रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने, टाइगर की बहन ने किया कमेंट

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के रुमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर ने अपने इंस्टा हैंडल से दिशा और अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर एक्ट्रेस के EX बॉयफ्रेंड टाइगर की बहन ​कृष्णा ने कमेंट किया है। आइए दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

रुमर्ड BF संग दिशा पाटनी की रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने, टाइगर की बहन ने किया कमेंट

बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों दिशा पाटनी का नाम फिल्मों की जगह निजी लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नाम उनके कथित बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक इलिक के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बीच दिशा और अलेक्जेंडर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिस पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी रिएक्ट किया है।

(Disha Patani)

अलेक्जेंडर ने दिशा संग शेयर कीं तस्वीरें

वैसे तो अक्सर अलेक्जेंडर एलेक इलिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, लेकिन 5 जनवरी 2023 को अलेक्जेंडर एलेक्स द्वारा शेयर की गई तस्वीरें बेहद खूबसूरत और रोमांटिक है। इन तस्वीरों में दिशा और अलेक्जेंडर की नजदीकियों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। साथ ही इन फोटोज को देखकर ये दावा और भी मजबूत होता दिख रहा है कि वास्तव में अलेक्जेंडर एलेक इलिक और दिशा पाटनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को ट्विनिंग करते हुए ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। 

disha

disha

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने किया कमेंट

जहां इन तस्वीरों को दिशा के फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं, अलेक्जेंडर एलेक्स की इन फोटोज पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, कृष्णा श्रॉफ ने इन फोटो पर कमेंट कर लिखा, ''इस तस्वीर के बाद वह जो लिखते हैं, उसे पढ़ने का इंतजार नहीं कर सकते।'' कृष्णा के इस कमेंट से लगता है कि वह नेटिजंस के बारे में बात कर रही हैं। 

दिशा-अलेक्जेंडर की दोस्त हैं कृष्णा

बेशक दिशा पाटनी का टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है, लेकिन उनकी फैमिली के साथ दिशा की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। खासकर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी और उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक इलिक की दोस्ती काफी गहरी है। कई बार तीनों को एक साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए भी देखा गया है।

disha

क्यों हुआ था दिशा-टाइगर का ब्रेकअप?

बॉलीवुड स्टार्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 6 साल के रिलेशनशिप के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए थे। दरअसल, एक्स कपल के एक दोस्त ने 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में कहा था, "जब से टाइगर ने अपने माता-पिता जैकी और आयशा से अलग रहना शुरू किया है, तब से दिशा और टाइगर लगभग एक साथ रह रहे थे। उन्हें साथ रहते हुए बहुत समय हो चुका था और अब दिशा को महसूस होने लगा था कि उन्हें शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए, लेकिन.....पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

disha

खैर, दिशा और अलेक्जेंडर वाकई रिलेशनशिप में हैं या नहीं, यह तो वही बता सकते हैं। फिलहाल, आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.