टाइगर श्रॉफ-दिशा के ब्रेकअप पर जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'वे दोनों दोस्त रहे हैं लेकिन..'

बॉलीवुड के गलियारों से खबरें आई हैं कि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। अब इस पर टाइगर के पिता व एक्टर जैकी श्रॉफ का बयान सामने आया है। उन्होंने क्या कहा है, आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

टाइगर श्रॉफ-दिशा के ब्रेकअप पर जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'वे दोनों दोस्त रहे हैं लेकिन..'

बॉलीवुड के रूमर्ड कपल टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) के अलग होने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि, ये खबरें सच हैं या झूठ, इसके बारे में तो अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन इसी बीच दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की अफवाहों पर टाइगर के पिता व एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

jacky

पहले ये जान लीजिए कि, टाइगर और दिशा के पिछले 6 सालों से डेट करने की खबरें हैं। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता था। कई बार दिशा और टाइगर को फॉरेन टूर पर भी साथ छुट्टियां मनाते देखा गया है। हालांकि, अब खबरें हैं कि, 6 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए हैं। अब इस पर जैकी श्रॉफ ने बयान दिया है। 

disha

'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने टाइगर और दिशा की ब्रेकअप की खबरों पर बोलते हुए कहा, ''वे (दिशा-टाइगर) दोस्त रहे हैं, अब भी दोस्त हैं। मैंने उन्हें एक साथ हैंगआउट करते देखा है। ऐसा नहीं है कि, मैं अपने बेटे की लव लाइफ पर नजर रखता हूं (हंसते हुए)। यही आखिरी चीज होगी जो मैं करना चाहूंगा, जैसे उनकी प्राइवेसी में झांकना, लेकिन मुझे लगता है कि, वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे काम के अलावा एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं।"

jacky shroff

जैकी श्रॉफ ने आगे बताया कि, यह उनकी निजी जिंदगी है और इस पर फैसला भी उन्हीं को करना है। जैकी कहते हैं, "देखिए, ये उन पर निर्भर करता है कि, वे साथ हैं या नहीं, वे एक-दूसरे के साथ कंपैटिबल हैं या नहीं। ये उनकी लव स्टोरी है, जैसे मेरी और मेरी पत्नी (आयशा) की अपनी एक लव स्टोरी है।''

tiger shroff

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर के लिए ऐसा पति चाहते हैं बोनी कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

हाल ही में, 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, टाइगर और दिशा 6 साल साथ रहने के बाद अलग हो गए हैं। रिपोर्ट में टाइगर के एक करीबी दोस्त के हवाले से बताया गया था कि, कपल अब साथ नहीं है। उन्होंने यह भी बताया था कि, टाइगर अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें, तो टाइगर व दिशा के बीच पिछले एक साल से कुछ ठीक नहीं चल रहा था और आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया। हालांकि, इस पर अभी टाइगर और दिशा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, क्योंकि दोनों ही अपने काम को लेकर बिजी हैं।

tiger shroff

(ये भी पढ़ें- बेहद खूबसूरत हैं ट्विंकल खन्ना की भतीजी नाओमिका सारन, एक्ट्रेस ने बहन रिंकी संग शेयर की फोटो)

स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिशा जहां अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगी। वहीं टाइगर अगली बार कृति सेनन के साथ फिल्म 'गणपथ' में दिखाई देंगे। उनके पास अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' भी हैं। टाइगर ने हाल ही में, शशांक खेतान के साथ अपनी फिल्म 'स्क्रू ढीला' की भी घोषणा की है।

(ये भी पढ़ें- अथिया शेट्टी ने BF केएल राहुल संग प्यारी फोटो की शेयर, क्रिकेटर को बताया अपना 'पसंदीदा')

फिलहाल, टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरों में आपको कितनी सच्चाई लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.