दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर ने डेटिंग अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम हंसते हैं'

हाल ही में, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर ने अपनी डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर ने डेटिंग अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम हंसते हैं'

अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) का नाम एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ जोड़ा जा रहा है। जहां कुछ लोग एलेक्जेंडर को दिशा पाटनी का फिटनेस ट्रेनर कहते हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें उनका सुरक्षाकर्मी मानते हैं। हाल ही में, यह दावा किया गया था कि दोनों एक कपल हैं, क्योंकि उन्हें कई बार मुंबई में एक साथ अपने पसंदीदा रेस्तरां में घूमते हुए देखा गया। 

disha tiger

अब 'ईटाइम्स' के साथ खास बातचीत में मॉडल और अभिनेता एलेक्जेंडर ने इस बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, "मुझे पसंद है कि कैसे लोग इस बारे में अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" दिशा और उनके लिंकिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब इस बात की पुष्टि हो गई कि अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप कर लिया है। अपनी सार्वजनिक उपस्थिति के अलावा दिशा, अलेक्जेंडर के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में भी नजर आ चुकी हैं। एलेक्जेंडर बताते हैं, “मैं सर्बिया से हूं और पिछले सात सालों से भारत में रह रहा हूं। मैंने एक मॉडल के रूप में शुरुआत की और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के दौरान उनकी मुलाकात दिशा से हुई, जो उनकी तरह शोबिज में नई थीं।''

disha patani

उन्होंने आगे कहा, “हम 2015 में एक साथ रहते थे। उस समय, वह भी एक ही एजेंसी के साथ थीं। दिशा, मैं और कुछ अन्य मॉडल फ्लैटमेट थे। हम वास्तव में जल्दी से जुड़े। फिटनेस एक ऐसी चीज है, जिसके लिए हम दोनों जुनूनी हैं और इससे हमें साथ आने में मदद मिली। इसलिए, हमने एक साथ जिम जाना शुरू किया, साथ में लंच और डिनर किया। घर में काफी वक्त साथ बिताया। हम करीबी दोस्त बन गए। दिशा मेरे लिए परिवार की तरह रही हैं। जब भी हम इस क्षेत्र में लो फील करते हैं, तो हम एक-दूसरे के लिए खड़े होते हैं।”

disha patani

टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा के बारे में बात करते हुए एलेक्जेंडर कहते हैं, "हम सभी व्यावहारिक रूप से एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब से हम सभी ने (शोबिज में) शुरुआत की थी।" एलेक्जेंडर से पूछा गया कि क्या कपल वाली कहानियों ने उनके बीच कोई परेशानी पैदा की है। इस पर उन्होंने 'नहीं' में जवाब दिया। टाइगर और दिशा के ब्रेकअप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं किसी और के बारे में टिप्पणी करने वाला कोई नहीं हूं।' जब उनसे पूछा गया कि वह किसके करीब हैं- टाइगर या दिशा? और क्या वे सब आज भी मिलते हैं? तो एलेक्जेंडर ने कहा, "मैं उन दोनों के करीब हूं, और हां, हम एक साथ घूमते हैं।"

disha patani

दिशा के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं, “मैं देख रहा हूं कि यह अनुमान लगाने का खेल कुछ हफ्तों से कैसे चल रहा है। बात यह है कि हम सच्चाई जानते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह अनुमान लगाने की आवश्यकता क्यों है कि क्या हो रहा है? वे दूसरे लोगों को शांति से अपना जीवन जीने क्यों नहीं दे सकते? हम इन कहानियों पर हंसते हैं।"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वर्क फ्रंट के बारे में बात करते हुए एलेक्जेंडर बताते हैं कि उन्होंने एक मॉडल के रूप में भारत में अपनी यात्रा शुरू की, उसके बाद उन्होंने अभिनय की ओर रुख किया। वह कहते हैं, ''सात साल पहले यहां मॉडलिंग की दुनिया में चीजें अलग थीं। शूट के लिए इंटरनेशनल मॉडल्स की काफी डिमांड थी, लेकिन अब फोकस इंडियन मॉडल्स पर चला गया है। इसलिए मैंने अपना फोकस अब एक्टिंग पर कर लिया है। मैंने कुछ म्यूजिक वीडियोज किए। मेरा वेब शो इसी साल रिलीज हुआ है। मैंने एक हिंदी फिल्म की शूटिंग की है, जो अगले साल रिलीज होनी चाहिए।''

Aleksandar Alex Ilic

एक अभिनेता के रूप में अपने अनुभव के बारे में एलेक्जेंडर कहते हैं, ''यहां आने से पहले मैंने अपने देश में एक टीवी सीरीज की थी। बेशक, मैंने वहां जो किया है, उससे यहां एक्टिंग अलग है। मुझे एक्सप्रेशन लेने के लिए बहुत सारी फिल्में देखनी पड़ीं। मुझे बॉलीवुड नाटक पसंद हैं। मुझे संजय लीला भंसाली की फिल्में देखना अच्छा लगता है। मैंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को दो बार देखा।” एलेक्जेंडर का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा जोनस उनकी फेवरेट हैं। उन्होंने कहा, “न केवल वह अच्छा अभिनय कर सकती है, बल्कि वह यह भी जानती हैं कि बातचीत को अच्छी तरह से कैसे रखा जाता है। मैंने उन्हें फिल्म 'गुंडे' और 'फैशन' में देखकर आनंद लिया।”

Aleksandar Alex Ilic

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि दिशा पाटनी और एलेक्जेंडर एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। तो इस बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.