Disha Patani ने रूमर्ड BF Aleksander Alex Ilic का क्रेजी वीडियो शेयर ​कर विश किया बर्थडे

27 सितंबर 2023 को एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को बर्थडे विश करते हुए उनका एक क्रेजी वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Disha Patani ने रूमर्ड BF Aleksander Alex Ilic का क्रेजी वीडियो शेयर ​कर विश किया बर्थडे

दिशा पाटनी (Disha Patani) बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने बोल्ड लुक्स से फैंस को दीवाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्टर टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप के बाद वह अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक (Aleksander Alex Ilic) को डेट कर रही हैं। हालांकि, दिशा ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अलेक्जेंडर संग दिशा की फोटोज और पब्लिक अपीयरेंस उनके रिश्ते की अटकलों को हवा देती रहती हैं। 

दिशा पाटनी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को विश किया बर्थडे

27 सितंबर 2023 को दिशा पाटनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनका एक प्यारा और क्रेजी वीडियो शेयर किया, जिसमें हम दिशा के बॉयफ्रेंड को थोड़ा हैप्पी डांस करते हुए देख सकते हैं। बैकग्राउंड में दिशा को हंसते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है, "जन्मदिन मुबारक एलेक्सी, प्रिंसेस।"

disha patani

जब अलेक्जेंडर ने फ्लॉन्ट किया दिशा पाटनी के फेस का टैटू

19 अगस्त 2023 को दिशा पाटनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह, अलेक्जेंडर और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे थे। हालांकि, जिस चीज़ ने हमारा ध्यान खींचा, वह अलेक्जेंडर की बाजू थी, जिस पर दिशा का चेहरा बना हुआ था। वैसे इसमें कोई शक नहीं है कि अलेक्जेंडर के इस टैटू से उनकी और दिशा की डेटिंग रूमर्स को और हवा मिली थी।

disha patani

जब दिशा पाटनी ने अलेक्जेंडर को अपने 'बीएफ' के रूप में किया था इंट्रोड्यूस

यह 6 अगस्त 2023 की बात है, जब दिशा पाटनी को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर के साथ ब्रंच पर देखा गया था। इस दौरान, वह फ्रंट कट-आउट डिटेलिंग वाली गोल्डन-बेज कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, जिस चीज़ ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि एक्ट्रेस ने अलेक्जेंडर को अपने एक दोस्त से अपने 'बीएफ' के रूप में इंट्रोड्यूस कराया था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

disha

जब दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर ने डेटिंग अफवाहों पर दी थी प्रतिक्रिया, कहा था- 'हम हंसते हैं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिशा पाटनी का टाइगर श्रॉफ के साथ रिश्ता

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के बारे में तो सभी जानते हैं कि दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, पिछले साल खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।  रिपोर्ट में कहा गया था कि दिशा अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहती थीं और टाइगर इसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, अब भी दिशा की टाइगर की फैमिली से अच्छी बॉन्डिंग है। 

disha patani

जब टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी संग ब्रेकअप पर तोड़ी थी चुप्पी, अपने रिलेशनशिप का बताया था सच, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खैर, अलेक्जेंडर के बर्थडे पर शेयर किया गया दिशा का यह वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.