जब Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी को जन्म देने के बाद 'ओवरवेट ऐश' कहे जाने पर की थी बात

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद अपने बढ़े वजन को लेकर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की थी। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी को जन्म देने के बाद 'ओवरवेट ऐश' कहे जाने पर की थी बात

पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी उन दिनों काफी ट्रोलिंग से गुजर चुकी हैं, जब किसी को इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। खूबसूरत अभिनेत्री को मदरहुड अपनाने और डिलीवरी के बाद बढ़े वजन के लिए लोगों और मीडिया से कड़ी प्रतिक्रिया मिली थी। लोगों द्वारा उन्हें 'ओवरवेट ऐश' कहा जाता था, बिना इस फैक्ट को समझे कि उन्होंने एक बेबी को जन्म दिया था और उसकी पैरेंटिंग कर रही थीं।

जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने डिलीवरी के बाद 'ओवरवेट' कहे जाने पर की थी बात

अगर करीना कपूर खान ने भारत में बेबी बंप दिखाने को सामान्य बना दिया है, तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने को सामान्य प्रक्रिया बताने की कोशिश की। ऐश्वर्या अपना एक्स्ट्रा वजन कम करने के लिए जिम नहीं गईं, वास्तव में उन्होंने वापस शेप में आने के लिए अपना काफी समय लिया। हालांकि, इसका उन पर असर हुआ, लेकिन वह शांत रहीं और अपना काम करती रहीं व अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

aish

हालांकि, एक बार ऐश्वर्या ने अपने साथ हुई बॉडी शेमिंग का जिक्र किया था। अनुपमा चोपड़ा के साथ एक साक्षात्कार में ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि उन्हें अपने वजन बढ़ने के लिए बहुत आलोचना झेलनी पड़ी है, लेकिन वह मीडिया में आने से नहीं डरती थीं। उन्होंने इसे 'एक चॉइस' बताया था, जो उन्होंने चुना था। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि अगर वह चाहतीं, तो अपने मूल शेप में वापस आने तक मीडिया से दूर रह सकती थीं।

क्या Aishwarya Rai की वेडिंग साड़ी की कीमत थी 75 लाख रुपए? डिजाइनर Neeta Lulla ने बताई थी सच्चाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने के कारण हुई ट्रोलिंग के बाद अभिषेक बच्चन ने किया था पत्नी ऐश्वर्या का सपोर्ट

ऐश्वर्या राय ने साल 2011 में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी आराध्या को जन्म दिया था। जिसके बाद, उन्हें कार्यक्रमों में भाग लेते और डिलीवरी के बाद अपने बढ़े हुए वजन को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। जहां कुछ इंटरनेट यूजर्स और मीडिया उनकी आलोचना करने पर उतारू थे, वहीं अभिषेक बच्चन ने उनका बचाव किया था।

aish

एक साल बाद अभिषेक ने बताया था कि लोग ऐश्वर्या के प्रति कितने असंवेदनशील हैं। उन्होंने उन्हें एक पब्लिक फीगर के साथ-साथ एक महिला और एक मां भी बताया था। अभिषेक ने कहा था, "हां, वह एक पब्लिक फीगर हैं, लेकिन लोग भूल जाते हैं कि वह एक महिला भी हैं और अब एक मां भी हैं, एक सीमा है जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए।"

aish

Aishwarya Rai Bachchan Net Worth: आलीशान घर से लग्जरी कारों तक, अरबों की मालकिन हैं एक्ट्रेस, पढ़ें पूरी खबर

खैर, ये बात तो साफ है कि मदरहुड को अपनाने के बाद ऐश्वर्या को निश्चित रूप से वापस फिट शेप में आने के लिए अनावश्यक ट्रोलिंग और प्रेशर का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने इसे कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। तो इस बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.