Subhash Ghai के बर्थडे बैश में शामिल हुए ऐश्वर्या-अभिषेक, सलमान ने भी पार्टी में की शिरकत

बॉलीवुड फिल्ममेकर सुभाष घई ने 23 जनवरी 2023 को अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Subhash Ghai के बर्थडे बैश में शामिल हुए ऐश्वर्या-अभिषेक, सलमान ने भी पार्टी में की शिरकत

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर सुभाष घई (Subhash Ghai) ने 23 जनवरी 2023 को अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपने जन्मदिन के मौके पर सुभाष ने एक सितारों से सजी पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तक शामिल हुए। पार्टी में जया बच्चन भी शामिल हुई थीं, हालांकि वह किसी कारणवश जल्दी चली गई थीं। 

SUBHASH GHAI

सुभाष घई की पार्टी में पति अभिषेक संग पहुंचीं ऐश्वर्या राय

सुभाष घई की 1999 में आई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ताल' में काम करने वाली ऐश्वर्या राय पार्टी में अपने पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं। ऐश्वर्या जहां नीले रंग की कढ़ाई वाले अनारकली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं अभिषेक नीले रंग के बंदगले सूट में थे। उन्होंने वेन्यू के बाहर पैपराजी के लिए साथ में पोज भी दिए।

AISHWARYA-ABHISHEK

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पार्टी से जल्दी निकलीं जया बच्चन

सुभाष घई की पार्टी में जया बच्चन भी पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट अनारकली में थीं। हालांकि, पार्टी से जया जल्दी ही निकल गई थीं। उन्हें कार तक छोड़ने के लिए सुभाष खुद आए थे। कार में बैठने से पहले जया ने फिल्म निर्माता को गले लगाया। सामने आए वीडियो में महिमा चौधरी को भी देखा गया, जो जया के साथ मेन गेट पर दिखाई दीं, जो सुभाष की फिल्म 'परदेस' के लिए जानी जाती हैं।

JAYA

JAYA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सलमान खान ने बढ़ाई सुभाष घई की पार्टी की शोभा

सुभाष घई की 2008 की फिल्म 'युवराज' में मुख्य भूमिका निभाने वाले सलमान खान भी पार्टी में शामिल हुए थे। वह पैपराजी के लिए गेट पर केक काटने की रस्म में सुभाष के साथ भी शामिल हुए। इस दौरान सलमान काले रंग की टी-शर्ट के साथ मैरून पैंट और ब्राउन रंग की जैकेट पहने हुए थे।

SALMAN KHAN

SALMAN

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

सलमान, ऐश्वर्या के अलावा, सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, राकेश रोशन, अनुपम खेर, अनिल कपूर, अलका याग्निक, मीजान जाफरी और रोनित रॉय व रोहित रॉय भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

SUBHASH GHAI

सुभाष घई की फिल्में

सुभाष घई ने 80 और 90 के दशक में कई हिट फिल्मों का लेखन, निर्माण और निर्देशन किया है। 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'कर्ज', 'हीरो', 'विधाता', 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' उनकी कुछ सबसे यादगार फिल्में हैं।

SUBHASH GHAI

फिलहाल, आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.