By Shivakant Shukla Last Updated:
नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) टेलीविजन इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों 30 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। जब से उनकी शादी हुई है, तब से वे मेजर कपल गोल्स दे रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या और नील सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। एक अंदरूनी सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऐश्वर्या शर्मा अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं और अब अभिनेत्री ने आखिरकार इस पर प्रतिक्रिया दी है।
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सभी अटकलों को हमेशा के लिए खारिज करने के लिए एक लंबा नोट लिखा। अभिनेत्री ने अपने नोट में कहा कि वह अपनी गर्भावस्था के बारे में बातें साफ करने और इसके बारे में मैसेज प्राप्त करने से थक गई हैं। उसी के बारे में और अधिक जानकारी साझा करते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि वह भी एक इंसान हैं और प्रेग्नेंट होने के बजाय ऐसा भी हो सकता है कि उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ हो, जिसके कारण वह सेट पर बेहोश हो गई हों। अभिनेत्री ने सभी दावों को खारिज कर दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि वह गर्भवती नहीं हैं।
दूसरी ओर, ऐश्वर्या के प्रचारक प्रतीक माहेश्वरी ने भी अभिनेत्री के बारे में सभी प्रेग्नेंसी रूमर्स को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है और अभिनेत्री होली कार्यक्रम के दौरान सेट पर बेहोश हो गई थीं, क्योंकि उनका बीपी कम हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेत्री अब फिट और ठीक हैं। प्रतीक ने कहा, "ऐश्वर्या की गर्भावस्था की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। 'कलर्स' के लिए होली कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान उनका बीपी कम हो गया था और सेट पर बेहोश हो गई थीं। वह अब बिल्कुल ठीक हैं।"
इससे पहले, 'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐसी संभावना है कि ऐश्वर्या शर्मा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एक अंदरूनी सूत्र ने कहा था कि अभिनेत्री और उनके पति नील दोनों ही इस तरह की ' गुड न्यूज' से बेहद खुश हैं, क्योंकि हर दूसरे कपल की तरह वे भी अपना परिवार शुरू करना चाहते हैं। सूत्र ने यह भी कहा था कि कपल इस खबर को कभी भी सार्वजनिक नहीं करेंगे, क्योंकि वे अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।
काफी समय हो गया है, जब से ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की गर्भावस्था के बारे में अटकलें मीडिया में घूम रही हैं, हालांकि दोनों ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वे अभी अपने संबंधित करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। ऐश्वर्या ऐसी फर्जी अफवाहों को खारिज करने से पीछे नहीं हटती हैं। इससे पहले, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में मीडिया को यह दावा करने के लिए फटकार लगाई थी कि वह और उनके पति फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं।
जब नील भट्ट ने पत्नी ऐश्वर्या संग अपनी सिंपल वेडिंग की बताई वजह, शादी के बाद का अनुभव भी किया था शेयर, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने 30 नवंबर 2021 को ट्रेडिशनल राजस्थानी वेडिंग सेरेमनी में उज्जैन में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें किसी सपने से कम नहीं थीं। इस दिन ऐश्वर्या ने लाल बंधनी लहंगा पहना था। दुल्हन की ज्वेलरी, सॉफ्ट मेकअप और बंधे बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। वहीं नील व्हाइट धोती और कुर्ते के साथ रेड दोशाला में हैंडसम लग रहे थे।
जब ऐश्वर्या शर्मा ने अपने 'खराब रिलेशनशिप' को किया याद, बताया- पति नील भट्ट को क्यों नहीं किया डेट? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स पर ऐश्वर्या शर्मा की प्रतिक्रिया के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।