अजय देवगन-काजोल ने बेटे युग को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर कीं यादगार तस्वीरें

बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन व काजोल ने अपने बेटे युग के 12वें जन्मदिन पर फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अजय देवगन-काजोल ने बेटे युग को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर कीं यादगार तस्वीरें

बॉलीवुड के पावर कपल काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेटे युग देवगन (Yug Devgan) 13 सितंबर 2022 को 12 साल के हो गए हैं। युग के इस खास दिन पर उनके पैरेंट्स काजोल और अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया है। 

yug

पहले ये जान लीजिए कि अजय और काजोल ने चार साल तक डेट करने के बाद 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी को बहुत सीक्रेट रखा था। दोनों के दो बच्चे न्यासा और युग हैं। युग का जन्म 13 सितंबर 2010 को हुआ था और आज यानी 13 सितंबर 2022 को वह अपना 12वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

ajay

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने 'होने वाली बहू' राधिका मर्चेंट संग श्रीनाथजी मंदिर में टेका माथा, तस्वीरें आईं सामने)

युग के 12वें जन्मदिन पर अजय देवगन ने अपने प्यारे बेटे को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अजय बेटे युग के साथ एक फाउंटेन के पास बैठे हुए हैं और प्यार से उन्हें निहार रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा है, ''जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा आपके साथ 'बढ़ना' है और पिता-पुत्र वाली चीजों को करते हुए एक दिन को चुनते हैं। साथ में शो देखना, एक्सरसाइज करना, गपशप करना और टहलना। जन्मदिन मुबारक हो युग।''

ajay

ajay

(ये भी पढ़ें- निशा रावल ने 'भाई' संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, पति करण पर लगाया 'विक्टिम कार्ड' खेलने का आरोप)

वहीं, काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से युग संग एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि काजोल और युग एक यॉच पर समुद्र की सैर करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने प्यार से युग को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा है, ''इस खुशनुमा पल की आपको जितनी तस्वीरें क्लिक करनी हैं, कर लीजिए। क्योंकि… .. आपको निश्चित रूप से जन्मदिन की पोस्ट के लिए उनकी (तस्वीरों) की जरूरत है। मेरे दिल की मुस्कान को जन्मदिन मुबारक हो। आपकी मुस्कान में हमेशा इतना उल्लास हो!''

kajol

kajol

(ये भी पढ़ें- मधुरिमा तुली के एक्स BF विशाल आदित्य सिंह ने जेनिफर विंगेट को डेट करने की जताई इच्छा)

फिलहाल, हम भी युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको उनकी ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.