Nita Ambani संग पोज देते दिखे Alia Bhatt-Ranbir Kapoor, इवेंट में पहनी '8 नंबर' वाली टी शर्ट

मुंबई में एक इवेंट के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बिजनेसवुमेन नीता अंबानी के साथ मुस्कुराते हुए पोज दिया। इस दौरान कपल ने एक जैसी टी-शर्ट पहनी थी। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani संग पोज देते दिखे Alia Bhatt-Ranbir Kapoor, इवेंट में पहनी '8 नंबर' वाली टी शर्ट

स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ के अच्छे फेज में हैं। जहां वह अपनी बेटी राहा के साथ पैरेंटहुड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं, वहीं दोनों अपने करियर में भी ऊंची उड़ान भर रहे हैं। कपल ने 8 अक्टूबर 2023 को मुंबई में 'इंडियन सुपर लीग' मैच में भाग लिया। इवेंट से कपल की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। 

एक पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई क्लिप में आलिया और रणबीर कपूर मैच वेन्यू पर पहुंचते हुए अपनी कारों से बाहर निकलते दिखे। वे मैचिंग '8' नंबर वाली टी-शर्ट में नजर आए। जहां आलिया ने ब्लू टी-शर्ट, डेनिम पैंट और व्हाइट शूज चुने थे, वहीं रणबीर ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक कार्गो पैंट और स्नीकर्स में नजर आए। उन्होंने टोपी भी पहनी थी।

alia

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी के साथ पोज देते​ दिखे आलिया और रणबीर

वेन्यू में एंट्री करते ही रणबीर व आलिया मुस्कुराए और पैपराजी को तस्वीरों के लिए पोज दिए। बाद में चलते समय दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। एक अन्य क्लिप में कपल ने 'रिलायंस फाउंडेशन' की अध्यक्ष व दिग्गज बिजनेसवुमेन नीता अंबानी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। जैसे ही वे बाहर निकले, रणबीर ने नीता को 'बाय' कहा, जबकि आलिया अपनी कार के अंदर चली गईं। रणबीर ने अपनी पत्नी के पास जाने से पहले थम्स-अप का साइन दिखाया।

nita ambani

alia

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कपल के वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "वे मेरी पसंदीदा जोड़ी हैं, वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।" एक कमेंट में कहा गया, "ओह क्यूट। उनके लिए केवल प्यार। वे एक-दूसरे के लिए बने हैं।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "भारतीय सिनेमा की सबसे सफल जोड़ी। इस पीढ़ी के सबसे सफल अभिनेता और अभिनेत्री।" एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "वे प्यारे हैं, कोई दिखावा नहीं, परफेक्ट जोड़ी। आलिया और रणबीर को ढेर सारा प्यार।"

alia

आलिया और रणबीर की पर्सनल लाइफ

बता दें कि आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में अपने घर 'वास्तु' में परिवार के कुछ सदस्यों व करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी से पहले इस जोड़े ने कुछ साल तक डेट किया था। अपनी वेडिंग के कुछ ​ही महीनों बाद दोनों ने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। तब से दोनों अपनी हैप्पी पैरेंटहुड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

alia

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की टोटल नेट वर्थ: जा​नें कौन करता है सबसे ज्यादा कमाई

जानें आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म के बारे में

आलिया फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग कर रही हैं, जिसे वह प्रोड्यूस भी कर रही हैं। वासन बाला द्वारा निर्देशित 'जिगरा' 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'जिगरा' आलिया और वासन का पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन है। आखिरी बार वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

alia

जानें रणबीर कपूर की अगली फिल्म के बारे में

रणबीर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 1 दिसंबर 2023 को स्क्रीन पर आएगी।

alia

Alia Bhatt ने Ranbir से अपनी वेडिंग के एक हफ्ते में दो बार की थी शादी, Karan Johar ने किया था खुलासा, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लेटेस्ट अपीयरेंस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.