Alia Bhatt ने की Isha Ambani के साथ कोलैबोरेशन की पुष्टि, कहा- 'यह दो मांओं के बारे में है'

आखिरकार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ईशा अंबानी के साथ अपने किड्स एंड मैटरनिटी लेबल 'एड-ए-मम्मा' के लिए कोलैबोरेशन करने की अफवाहों की पुष्टि की है। उन्होंने अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Alia Bhatt ने की Isha Ambani के साथ कोलैबोरेशन की पुष्टि, कहा- 'यह दो मांओं के बारे में है'

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जो इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता का आनंद ले रही हैं, उन्होंने अपनी एंटरप्रेन्योरशिप जर्नी में एक और स्टार एड कर लिया है। एक्ट्रेस ने यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) के साथ कोलैबोरेट किया है। इससे पहले, आलिया भट्ट द्वारा ईशा अंबानी को अपना ब्रांड बेचने की खबरें उड़ी थीं। अब, आलिया भट्ट ने पुष्टि की है कि उनके ब्रांड 'एड-ए-मम्मा' और 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड' ने एक जॉइंट वेंचर में एंट्री की है।

आलिया भट्ट ने ईशा अंबानी के साथ की अपने कोलैबोरेशन की अनाउंसमेंट

6 सितंबर 2023 को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अंबानी परिवार के साथ अपने कोलैबोरेशन की अनाउंसमेंट की। एक्ट्रेस ने ईशा अंबानी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। जहां आलिया पेस्टल-गुलाबी पैंटसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ईशा ब्लैक कलर की फ्लोरल-प्रिंट वाली ड्रेस में जबरदस्त लग रही थीं। आलिया ने ईशा अंबानी के साथ कोलैबोरेशन करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की और बताया कि यह दो मांओं के एक साथ आने की जर्नी है।

alia

आलिया के नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'एड-ए-मम्मा' और 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड' ने एक जॉइंट वेंचर में एंट्री की है। 'एड-ए-मम्मा' एक बड़े दिल वाली छोटी कंपनी है। 'रिलायंस रिटेल' भारत का सबसे बड़ा रिटेलर है। हमारे बीच जो समानता है, वो है स्वदेशी और बच्चों के लिए सुरक्षित व पर्यावरण के लिए लाभदायक तरीके से उत्पाद बनाने का उद्देश्य। ईशा और मेरे लिए यह दो मांओं की साझेदारी भी है, यही इसे और भी अधिक स्पेशल बनाता है।"

alia

इससे पहले, रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ईशा अंबानी आलिया भट्ट के कपड़ों के ब्रांड 'एड-ए-मम्मा' का अधिग्रहण करने की योजना बना रही थीं। रिपोर्ट्स में आगे दावा किया गया था कि ईशा ने आलिया के साथ 300-350 करोड़ रुपए में डील साइन की है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। अब दोनों ने कोलैबोरेशन की घोषणा की है।

alia

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा की 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड' कंपनी ने 'एड-ए-मम्मा' की 51 प्रतिशत साझेदारी खरीद ली है। हालांकि, दोनों ही कंपनियों ने इस करार की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है।

'NMACC' में Isha Ambani को पति आनंद पीरामल ने किया था किस, अनदेखे वीडियो में शरमाती आई थीं नजर...वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, ईशा अंबानी के साथ एक जॉइंट वेंचर में एंट्री करके आलिया ने निश्चित रूप से जैकपॉट हासिल कर लिया। तो आप इस बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.