Alia Bhatt ने Raha के जन्म के 3 महीने बाद दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नेटिजन ने कहा- 'छोटी बच्ची'

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बच्ची राहा कपूर का स्वागत करने के कुछ ही महीने बाद अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है और इससे उनके फैंस भी काफी हैरान हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Alia Bhatt ने Raha के जन्म के 3 महीने बाद दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नेटिजन ने कहा- 'छोटी बच्ची'

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वर्तमान में अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर का लुत्फ ले रही हैं। वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ पैरेंटहुड जर्नी को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं। इस जोड़ी ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। हर दूसरी महिला की तरह राहा को जन्म देने के बाद आलिया की भी बॉडी में काफी चेंजेस हुए, लेकिन अब एक्ट्रेस फिर से अपनी फिट शेप में वापस आ गई हैं और नेटिजंस उनके टांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हैं।

alia

कुछ घंटे पहले, अपने इंस्टाग्राम फीड को स्क्रॉल करते हुए हमें आलिया भट्ट का एक वीडियो मिला। वीडियो में हम नई-नवेली मां को शटरबग्स के लिए पोज देते हुए देख सकते हैं, क्योंकि वह अपने एथलेटिक आउटफिट में एक डबिंग स्टूडियो में जाती हुई देखी गईं। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह था आलिया का अपनी बच्ची राहा को जन्म देने के साढ़े तीन महीने के भीतर गजब का बॉडी टांसफॉर्मेशन।

Alia Bhatt

Alia bhatt

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आलिया के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर फैंस का रिएक्शन

वीडियो में आलिया बिल्कुल फिट शेप में नजर आ रही हैं और लोग उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने यह भी सोचा कि इतने कम समय में आलिया अपने स्लिम और फिट शेप में कैसे लौट आईं। इसके अलावा, इंटरनेट यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। जहां कुछ ने उन्हें 'छोटी बच्ची' कहा, वहीं कई ने कहा कि वह 'संतूर मॉम' हैं। उनके एक फैन ने लिखा, 'कोई नहीं कह सकता कि वह कुछ महीने पहले मां बनी हैं।' एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, "फिर से बच्ची बन गई मां बनने के बाद।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं। 

Fans reaction to Alia's body transformation

Alia

जब आलिया ने बताया- मदरहुड ने कैसे बदल दी उनकी बॉडी

आलिया हमेशा अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में मुखर रही हैं। उदाहरण के लिए, 11 जनवरी 2023 को आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मदरहुड के बारे में एक पिक्चर नोट साझा किया था। उन्होंने अपनी बेटी राहा का स्वागत करने के बाद अपने शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में भी बताया था। अभिनेत्री ने बताया था कि मदरहुड ने उनकी शारीरिक बनावट को बदल दिया था, लेकिन उनका दिल बड़ा हो गया था।

alia bhatt

जब आलिया भट्ट ने अपनी पोस्टपार्टम फिटनेस जर्नी के बारे में की बात

जब से आलिया ने अपनी बच्ची का इस दुनिया में स्वागत किया है, तब से उन्होंने उसके साथ रहने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। हालांकि, एक बिंदास मां होने के साथ-साथ एक्ट्रेस ने खुद को भी प्रायोरिटी दी है। उदाहरण के लिए, 24 दिसंबर 2022 को आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी पोस्टपार्टम फिटनेस जर्नी को दिखाते हुए खुद की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में नई मां को नमस्ते का इशारा करते हुए पीले रंग के कपड़े की मदद से हवा में उल्टा लटका हुआ देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ आलिया ने बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में बात करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा था और अपनी पोस्टपार्टम फिटनेस जर्नी का खुलासा किया था। आलिया के नोट को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

alia

जब आलिया-रणबीर ने की थी अपनी बच्ची के जन्म की घोषणा

6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बच्ची के आने की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने खुशखबरी साझा करने के लिए एक प्यारा नोट साझा किया था। नोट में हम शेर के प्यारे परिवार को उनके बच्चे के साथ देख सकते हैं। इसके साथ ही नए माता-पिता ने अपनी 'जादुई' बच्ची का स्वागत करने के बारे में अपने उत्साह का खुलासा किया था।

Alia's baby arrival news

फिलहाल, हम भी आलिया के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.