आलिया भट्ट के चेहरे पर दिखा न्यू मम्मी का ग्लो, बहन शाहीन भट्ट संग सामने आई अनदेखी तस्वीर

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

आलिया भट्ट के चेहरे पर दिखा न्यू मम्मी का ग्लो, बहन शाहीन भट्ट संग सामने आई अनदेखी तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कुछ दिनों पहले ही माता-पिता बने हैं, लेकिन उनकी लाडली बेटी अभी से ही पॉपुलर हो गई है। दोनों के फैंस उनकी बेबी गर्ल की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। 6 नवंबर 2022 को कपल अपने बच्चे की डिलीवरी के लिए गिरगांव के 'एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन' अस्पताल पहुंचा था।

Alia Bhatt

बेटी के जन्म के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी थी। उन्होंने लिखा था, "और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बेबी यहां है और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर बेहद खुश हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।"

Alia Bhatt

अब आलिया की बहन शाहीन ने 18 नवंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ एक खुशनुमा तस्वीर साझा की है। फोटो में शाहीन और आलिया येलो कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन आलिया के चेहरे पर एक अलग ही चमक है, जो फैंस का दिल जीत रही है। यह चमक न्यू मम्मी बनने की है। 

alia

इससे पहले, 15 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बच्ची को जन्म देने के बाद अपनी पहली तस्वीर साझा की थी। इस फोटो में आलिया को 'मां' लिखे हुए नारंगी रंग के कप को दिखाते हुए देखा गया था। तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, "यह मेरा।" आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

Alia

खैर, फैंस की तरह हमें भी आलिया और रणबीर की बेटी की एक झलक का इंतजार है। फिलहाल, आपको शाहीन द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.