सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, नाती को गोद में लिए दिखे एक्टर

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के बर्थडे पर कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक में वह अपने नाती को गोद में लिए हुए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, नाती को गोद में लिए दिखे एक्टर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kpoor) हर बीतते दिन के साथ यंग होते जा रहे हैं। अनिल आज यानी 24 दिसंबर 2022 को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया से उनके चाहने वाले एक्टर को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में उनकी बेटी व टैलेंटेड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी अपने पापा को खास अंदाज में बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं।

SONAM KAPOOR

नाती वायु कपूर संग दिखे अनिल कपूर

दरअसल, सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता अनिल कपूर की अपने बेटे वायु को पकड़े हुए एक अनमोल तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपने बचपन की कई तस्वीरों को शेयर किया है। पहली तस्वीर में अनिल खुशी से मुस्कराते हुए दिखाई दिए, क्योंकि उन्होंने अपने छोटे नाती वायु कपूर आहूजा को अपनी बाहों में पकड़ रखा था। तस्वीर में बच्चे के चेहरे को हार्ट स्टिकर के साथ छुपाया गया था। 

anil kapoor

सोनम ने इसके साथ अपने बचपन की कई तस्वीरें भी साझा कीं। उनमें से एक में उन्हें अपने कंधों पर बैठे देखे जा सकता है, जबकि दूसरे में उन्हें और उनकी बहन रिया कपूर को बिस्तर पर उनके साथ खेलते हुए दिखाया गया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। सोनम कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “पूरी दुनिया में सबसे अच्छे डैड को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे प्यार करती हूं। आप सबसे महान और सर्वश्रेष्ठ हैं। आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं, वह सबका आशीर्वाद होना चाहिए। लव यू डैडी @anilskapoor #blessedwiththebest #girldad #24122022 #christmaseve 24 दिसंबर 2022।”

anil kapoor

anil kapoor

anil kapoor

anil kapoor

anil kapoor

anil kapoor

anil kapoor

अनिल कपूर ने नाती वायु कपूर संग बॉन्डिंग पर की थी बात

पिछले महीने 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में जॉर्ज क्लूनी के साथ अपनी बातचीत के दौरान अनिल ने पहली बार नाना बनने के बाद अपनी फीलिंग्स के बारे में बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "जब मैं नाना बना, तो मैं इसे प्रोसेस नहीं कर सका। इसे प्रोसेस करने में मुझे कुछ समय लगा। मैं अभी भी एक प्रक्रिया में हूं।" वायु के साथ संबंध के बारे में उन्होंने कहा था, "मैं ऑस्ट्रिया गया था, मैंने धीरे-धीरे अपने नाती के साथ जुड़ना शुरू किया। उसका नाम वायु है, जिसका अर्थ है हवा। मैं उसे टहलाने के लिए ले गया, वहां सुंदर मौसम था। वह देख रहा था। आकाश और सूरज पर और खाने की कोशिश कर रहा है। वह ब्रह्मांड, ग्रह, प्रकृति के लिए उसका पहला संपर्क था। यह देखना अद्भुत था कि वह इस पर कैसे प्रतिक्रिया दे रहा था। मैं धीरे-धीरे और लगातार उसके साथ जुड़ रहा हूं, इतना जल्दी तो मैं अपने बच्चों से भी नहीं जुड़ा था।''

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि सोनम ने बिजनमेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है और साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने के बाद वह लंदन में बस गई थीं। हालांकि, वह इंडिया भी आती-जाती रहती हैं। उन्होंने इस साल अगस्त में अपने बेटे वायु का स्वागत किया था। जब अनिल कपूर ने नाती वायु संग अपनी बॉन्डिंग पर की थी बात। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

SONAM KAPOOR WITH SON

फिलहाल, आपको सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.