अनिल कपूर अपने पिता सुरिंदर कपूर के जन्मदिन पर हुए इमोशनल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने पिता सुरिंदर कपूर के जन्मदिन पर एक तस्वीर के जरिए सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है। आइए देखते हैं वो नोट।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अनिल कपूर अपने पिता सुरिंदर कपूर के जन्मदिन पर हुए इमोशनल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) मौजूदा समय में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुग जग जियो’ की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में हैं। इस बीच आज यानी 23 दिसंबर 2020 को पिता सुरिंदर कपूर (Surinder Kapoor) के जन्मदिन पर एक्टर उन्हें याद करते नजर आए हैं। अनिल ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

आपको वो तस्वीर दिखाएं, उससे पहले ये जान लीजिए कि साल 1925 में जन्मे अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने सितंबर 2011 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुरिंदर एक फिल्म मेकर थे, जिन्होंने ‘पुकार’,’ हमारा दिल आपके पास है’, ‘जुदाई’ और ‘वो सात दिन’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। इन सभी फिल्मों में उनके बेटे अनिल कपूर लीड रोल में थे। सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर के अन्य दो बेटे - बोनी कपूर और संजय कपूर भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं। बोनी कपूर एक फिल्म निर्माता हैं, जबकि संजय एक अभिनेता हैं। (ये भी पढ़ें: भाई इब्राहिम संग सारा अली खान के बचपन की अनदेखी फोटो बुआ सबा अली खान ने की शेयर)

अब देखते हैं वो पोस्ट, जो पिता के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। दरअसल, एक्टर ने अपने पिता की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वो कुछ सोचकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल ने अपने इमोशनल नोट में लिखा है, “मैं इस बात में यकीन रखता हूं कि मुझमें मेरे पिता बसते हैं। जो पाठ उन्होंने हमें पढ़ाया, जो प्यार उन्होंने हम पर बरसाया, वो उनमें बसते हैं, और सबसे जरूरी बात वो उन वैल्यूज में बसते हैं जिनमें मैं यकीन रखता हूं और उनमें पाता हूं- सच्चाई, ईमानदारी, विनम्रता व सहानुभूति। उस दौर में भी, उन्होंने अपने बच्चों के करियर व लाइफ चॉइसेज में अपना हुक्म न चलाते हुए उनको खुद की आवाज पहचानने और अपना रास्ता ढूंढने में भरोसा रखा। हम लड़खड़ाए, घबराए, हमने खुद को उठाया और अपने भाग्य की खोज जारी रखते हुए अपने ऊपर लगी धूल मिट्टी को साफ करते गए। जो उन्होंने हमें दिया, वो मैं अपने बच्चों को देने की हमेशा कोशिश करता हूं- अच्छाई की शक्ति में विश्वास, कड़ी मेहनत के लिए ईमानदारी से समर्पण व अपने जीवन के तूफानों से लड़ने का साहस। थैंक यू पापा सभी यादों और सीख के लिए। आप हमारे दिलों दिमाग में आज और हमेशा बसे रहेंगे।” (ये भी पढ़ें: क्या वाकई गिरफ्तार हो गईं थी ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान? सोशल मीडिया पर अब दी सफाई)

संजय कपूर और रितेश देशमुख ने किया कमेंट

इस पोस्ट पर अनिल कपूर के भाई संजय कपूर और एक्टर रितेश देशमुख ने कमेंट करते हुए कई हार्ट और हाथ जोड़ने के इमोजी बनाए हैं। इसके अलावा, फैंस भी इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।

अनिल ने मां निर्मल के बर्थडे पर शेयर की थीं फोटोज

इससे पहले, 27 सितंबर 2020 को अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां निर्मल कपूर और उनके साथ फैमिली की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा था। इस पोस्ट में निर्मल कपूर के जवानी से लेकर अब तक की फोटोज देखी जा सकती हैं। इसे शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में लिखा था, 'माताएं हमेशा अपने अंदर की शक्ति और अपने बच्चों के लिए निस्वार्थ प्रेम के साथ हमें आश्चर्यचकित करती हैं और जब आप स्वयं एक माता-पिता बन जाते हैं, तो आप इसे बहुत अधिक महसूस करते हैं...इस लॉकडाउन में मेरी मां एक चट्टान की तरह सख्त हो गईं और वह अभी भी खुद के बारे में चिंतित नहीं थीं। बल्कि वह हमारे बारे में चिंतित थीं...लव यू मम्मी आप दुनिया की सबसे अच्छी मम्मी हैं...हैप्पी बर्थडे।' (ये भी पढ़ें: नानी जया बच्चन संग शाॅपिंग पर निकले अगस्त्य नंदा, कैरी बैग लिए सामने आईं फोटोज व वीडियो)

वहीं अगर अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर की आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘AK vs AK’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सोनम कपूर भी एक महत्वपूर्ण रोल निभाएंगी।  

फिलहाल, ये बात तो साफ़ है कि अनिल कपूर अपने पिता को आज भी बहुत याद करते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई ये पोस्ट कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- anilskapoor)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.