अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी ने मनाया बेटे आरव का वन मंथ बर्थडे, सामने आया ये क्यूट वीडियो

टीवी कपल अनिता हस्सनंदनी और उनके हसबैंड रोहित रेड्डी के बेबी आरव के जन्म को आज यानी 9 मार्च को एक महीना पूरा हो गया है। इस खास मौके पर एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी ने मनाया बेटे आरव का वन मंथ बर्थडे, सामने आया ये क्यूट वीडियो

हर एक मैरिड कपल अपनी लाइफ में उस पल के आनंद का इंतजार बेसब्री से करता है, जब वो पैरेंट्स बनता है। इस खुशी के आगे दुनिया की सारी खुशी फीकी पड़ जाती है। एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) और उनके हसबैंड रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) भी एक ऐसे ही कपल हैं, जिन्होंने पिछले महीने अपने घर में बेटे आरव (Aaravv) का स्वागत किए थे। इन दिनों ये कपल अपनी पैरेंटहुड जर्नी के हर एक मिनट को एंजॉय कर रहा है। कपल अक्सर अपने बेबी आरव के साथ तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। इस बीच, अनिता और रोहित के बेटे के जन्म को 9 मार्च यानी आज एक महीना पूरा हो गया है। इस खास मौके पर कपल ने बेटे आरव के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ओह बॉय!' 

Anita Hassanandani and Rohit Reddy

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 9 मार्च 2021 को आरव रेड्डी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आरव खेलते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं उनके पास पास बैलून सजाए गए हैं, जिस पर आरव का नाम भी लिखा हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''और आज मैं एक महीने का हो गया हूं।'' इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट करके आरव को बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने वाइफ नताशा दलाल संग शेयर की रोमांटिक फोटो, लिखा- 'भारतीय नारी सब पे भारी')

यही नहीं, अनिता हस्सनंदनी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सजावट की एक झलक शेयर की है। यहां देखें।

अनिता और रोहित अक्सर अपने बेटे के साथ की तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसके पहले, 7 मार्च 2021 को अनिता ने अपने बेटे के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के बेबी बॉय क्यूट पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और अनिता अपने बेटे को प्यार से निहार रही हैं। फोटो के कैप्शन में अनिता ने अपने बेटे का क्यूट रिएक्शन बताते हुए लिखा था, “ओह गॉड! मम्मी कितने फोटोज लेती हैं।” 

वहीं, रोहित रेड्डी ने भी आज यानी 8 मार्च 2021 को अपनी फैमिली संग एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में अनिता की गोद में उनका बेबी है और रोहित स्माइल करते हुए अपने बेटे को दुलार करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा था, “उस महिला के लिए जो घर में जादू क्रिएट करती है! महिला दिवस की शुभकामनाएं।” (ये भी पढ़ें- संजय दत्त ने शेयर कीं मां नरगिस-वाइफ मान्यता और बेटियों त्रिशाला व इकरा संग तस्वीरें, कही ये बात)

आरव का है इंस्टाग्राम अकाउंट

बी-टाउन से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई लिटिल स्टार किड्स हैं, जिनका इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना हुआ है। इनमें अब अनिता और रोहित के लाडले आरव भी शामिल हो गए हैं। आरव का भी अब इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसे करीब 32 हजार लोग फॉलो करते हैं। आरव के इंस्टाग्रांम अकाउंट पर उनकी मां अनिता और पिता रोहित कई तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने सौतेली सास और बहनों समेत इम्पोर्टेंट महिलाओं संग शेयर कीं फोटोज, लिखा खास कैप्शन)

फ़िलहाल, अनिता और रोहित के बेटे आरव अब एक महीने के हो गए हैं। हम भी इस खास मौके पर कपल के बेटे को ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको आरव के अकाउंट से शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.