By Rinki Tiwari Last Updated:
टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) 14 दिसंबर 2022 को भव्य तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे। उससे पहले कपल ने एक-दूसरे को करीब 3 सालों तक डेट किया था। अपने डेटिंग पीरियड से लेकर शादीशुदा होने तक, वे अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। हाल ही में, विक्की जैन ने अपनी पत्नी को एक प्यारा गिफ्ट दिया है, जो हर हसबैंड को अपनी पत्नी को देना चाहिए और ऐसा हम नहीं, खुद विक्की जैन ये बात कहते नजर आए।
दरअसल, 8 मार्च 2022 को पूरे देश और दुनिया में महिला दिवस मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज भी अन्य महिलाओं के अलावा अपने घर में मौजूद मां, बहन व पत्नी को खास अंदाज में महिला दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में विक्की जैन ने भी अपनी लेडीलव को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और साथ ही एक प्यारा गिफ्ट भी दिया।
(ये भी पढ़ें- स्मार्ट जोड़ी: राहुल महाजन ने बताया उन्होंने पत्नी नताल्या संग क्यों की थी गुपचुप शादी)
अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री कहती नजर आ रही हैं कि, विक्की जैन सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देने आ रहे हैं। इसके बाद विक्की सभी महिलाओं इसकी शुभकामनाएं देते हैं और बताते हैं कि, उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक खूबसूरत गिफ्ट सोचा है और वह यह है कि, वो आज पूरा दिन कुछ नहीं बोलेंगे और सिर्फ अपनी पत्नी की सुनेंगे। उन्होंने सभी आदमियों से गुजारिश की कि, सभी पति अपनी पत्नी के लिए आज ऐसा करें।
इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन दिया है, “इस महिला दिवस पर मेरे पति की ओर से सबसे कीमती उपहार। हमारी तरफ से आपको सभी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।” अंकिता और विक्की का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 मार्च 2022 को विक्की जैन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज में कपल ट्रेडिशनल वेडिंग आउटफिट में नजर आ रहा है। इन फोटोज के साथ अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि, उन्होंने अपनी मां की इच्छा पर विक्की संग दोबारा शादी की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “मम्मा आपकी मर्जी है हमारी आज्ञा। हां हमने फिर से शादी कर ली..मेरी मां की इच्छा पूरी करने के लिए थैंक्यू @starplus। मुझे मराठी मुल्गी होने पर गर्व है...और अब जैन की पत्नी।”
(ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन के करियर का नेटिजन ने उड़ाया मजाक, अभिनेता ने अपने जवाब से की बोलती बंद)
फिलहाल, हम भी सभी महिलाओं को महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको विक्की जैन द्वारा अंकिता को दिया गया गिफ्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।