'होने वाली सास' टीना अंबानी बेटे अनमोल की हल्दी रस्म में लाल रंग की साड़ी में दिखीं खूबसूरत

बिजनेसमैन अनमोल अंबानी और कृशा शाह की प्री-वेडिंग सेरेमनी जोरों पर चल रही हैं और इसकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'होने वाली सास' टीना अंबानी बेटे अनमोल की हल्दी रस्म में लाल रंग की साड़ी में दिखीं खूबसूरत

भारतीय शादियां, अच्छे भोजन, बढ़िया संगीत और ढेर सारी मौज-मस्ती के बारे में होती हैं। और जब अंबानी फैमिली के किसी मेंबर की शादी की बात आती है, तो इसकी जोरदार चर्चा होना स्वाभाविक है। बिजनेमसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड कृशा शाह (Khrisha Shah) से आज यानी 20 फरवरी 2022 को शादी करने के लिए तैयार हैं। इसके पहले, आइए आपको उनकी हल्दी सेरेमनी की झलकियां दिखाते हैं।

Anil, Tina, Anmol, Anshul and Anmol's wife Khrisha

कुछ दिनों पहले टीना अंबानी की भांजी अंतरा मोतीवाला ने अपने भाई की शादी की झलकियां शेयर की थीं। इसमें होने वाली दुल्हन कृशा शाह ने हरे रंग की साड़ी स्टाइल का लहंगा पहना हुआ था, जिसे उन्होंने कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, अनमोल ने ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा और एक नेहरू जैकेट का विकल्प चुना था।

krisha anmol

अंतरा मोतीवाला द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में हम देख सकते हैं कि, अनमोल अंबानी और कृशा शाह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर के मंदिर के सामने खड़े हैं। होने वाले दूल्हे अनमोल ने अपनी होने वाली पत्नी कृशा को गोद में उठा लिया था, और वह इस दौरान शरमा रही थीं। वीडियो को शेयर करते हुए उसके ऊपर अंतरा ने लिखा था, "#मेरेभाईकीशादी।"

19 फरवरी 2022 को टीना अंबानी और अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी की हल्दी सेरेमनी हुई। इस दौरान दूल्हे की मां टीना ने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। लाल रंग की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

tina ambani

अंतरा मोतीवाला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनमोल अंबानी की हल्दी सेरेमनी सेरेमनी से कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में अनमोल अंबानी की हल्दी सेरेमनी का रस्म पूरा किया जा रहा है। इसमें उनके सभी दोस्त व रिश्तेदार उन्हें हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें अंशुल अंबानी भी दिखाई दे रहे हैं। 

एक और वीडियो में अनिल अंबानी और टीना अंबानी अपने बेटे अनमोल के हाथों में कृशा की नाम की मेहंदी को दिखा रहे हैं। 

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी होने वाली दुल्हन कृशा शाह संग मेहंदी में डांस करते आए नजर, वीडियो जीत लेगा दिल)

हमें होने वाली दुल्हन कृशा की हल्दी और चूड़ा रस्म के कुछ वीडियोज भी मिले हैं। 19 फरवरी 2022 को अनमोल अंबानी की होने वाली दुल्हन कृशा शाह के परिवार ने हल्दी रस्म का आयोजन किया था। कृशा की बहन नृति शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनके हल्दी समारोह से एक झलक शेयर की थी। वीडियो में हम मधुर बातचीत करते हुए नृति को अपनी बहन कृशा को हल्दी लगाते हुए देख सकते हैं। होने वाली दुल्हन कृशा ने नीले रंग का एक सलवार सूट पहना था, जबकि उनकी दीदी ने येलो कलर का ए​क अनारकली सूट पहना था। यहां देखें वीडियो।

नृति शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हल्दी और चूड़ा समारोह की कुछ और तस्वीरें भी साझा की थीं। तस्वीरों में हम सुंदर सजावट और रसम से संबंधित वस्तुओं को वहां रखे हुए देख सकते हैं, जिसमें एक चूड़ा टोकरी, हल्दी और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ पानी का कटोरा शामिल है। कृशा अपने चूड़ा समारोह में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने गुलाबी और सफेद रंग का काफ्तान सूट पहना था और फूलों के आभूषणों के साथ अपने लुक को निखारा था। 

nriti

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी: बहन नृति संग गपशप करती दिखीं होने वाली दुल्हन)

18 फरवरी 2022 को अनमोल अंबानी और कृशा शाह ने अपनी मेहंदी को रस्म पूरा किया था। इसकी भी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। फोटो में होने वाली दुल्हन मेहंदी लगाए हाथों और एक मिलियन-डॉलर की मुस्कान के साथ अपने मेहंदी के ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि दूल्हे अनमोल अंबानी पेस्टल रंग के शेरवानी सूट में हैंडसम लग रहे थे। यहां देखें मेहंदी की झलकियां।

(ये भी पढ़ें- 'FIR' फेम विपुल रॉय ने GF मेलिस एटिसी संग दिसंबर 2021 में ही कर ली थी शादी, अब किया खुलासा)

खैर, हम अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको टीना अंबानी का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.