अर्जुन कपूर ने पिता बोनी के बर्थडे पर लिखा भावुक नोट, जान्हवी-खुशी-अंशुला ने शेयर कीं प्यारी फोटोज

फिल्म निर्माता बोनी कपूर के जन्मदिन पर उनके सभी बच्चों ने खास पोस्ट्स के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते उनके द्वारा किए गए पोस्ट्स।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अर्जुन कपूर ने पिता बोनी के बर्थडे पर लिखा भावुक नोट, जान्हवी-खुशी-अंशुला ने शेयर कीं प्यारी फोटोज

‘मिस्टर इंडिया’, ‘जुदाई’, ‘नो एंट्री’, ‘सिर्फ तुम’ और ‘मॉम’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड को नवाजने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) को आखिर कौन नहीं जानता है। उन्होंने अपने फिल्म निर्माण के चुनावों से लेकर अपने निजी मामलों तक हमेशा लाइमलाइट चुराई है। फिल्म निर्माता जब दो बच्चों अर्जुन कपूर (अभिनेता) व अंशुला कपूर और पत्नी मोना शौरी के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे थे, तब उन्हें बॉलीवुड की दिवंगत लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी से प्यार हो गया था।

Boney Kapoor

श्रीदेवी संग उनका अफेयर किसी से छिपा नहीं था। शादी से पहले श्रीदेवी के प्रेग्नेंट होने से लेकर बोनी की मां के द्वारा उन्हें धिक्कारे जाने तक, एक्ट्रेस को बहुत कुछ सहना पड़ा, लेकिन बोनी ने उनका कभी साथ नहीं छोड़ा। मोना ने भले ही बोनी को उनकी धोखेबाजी के लिए छोड़ दिया था, लेकिन प्रोड्यूसर ने अपने दोनों बच्चों को कभी खुद से अलग नहीं किया। बोनी की दोनों पत्नियां श्रीदेवी और मोना अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन श्रीदेवी की बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का अपने सौतेले भाई-बहन अर्जुन व अंशुला से अच्छा रिश्ता है।

(ये भी पढ़ें- जब शादीशुदा बोनी कपूर को श्रीदेवी से हुआ था प्यार, एक्स वाइफ के सामने ऐसे किया था इजहार)

Boney Kapoor with Family

बोनी कपूर अपने सभी बच्चों के साथ एक प्यारा रिश्ता साझा करते हैं। आज यानी 11 नवंबर 2021 को बोनी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके बच्चों ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की पहली पत्नी मौना शौरी से जन्मी अंशुला ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पिता को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें बोनी कपूर अपनी लाडली के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Boney Kapoor With Daughter Anshula

वहीं, अर्जुन कपूर ने इंस्टा हैंडल पर अपने पिता बोनी कपूर और बहन अंशुला के साथ अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, “निस्वार्थ होना कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे सिखाया जा सकता है। यह एक निर्मित मशीनरी है, जो बहुत कम लोगों के बीच मौजूद है। मैं उन लोगों में से एक का बेटा हूं। मैंने पिताजी को खुद की मदद करने और अपनी जरूरतों को पूरा करने से पहले दूसरों के लिए समाधान खोजने और मदद करने के लिए बाहर जाने की कहानियां सुनी और देखी हैं। निस्वार्थ और जीवित रहना आसान नहीं है। उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक हो, जो न केवल जीवित रहा है, बल्कि एक राजा की तरह रहता है। लव यू पापा।”

Boney Kapoor With Daughter Anshula And Son Arjun

(ये भी पढ़ें- ज​ब श्रीदेवी के प्यार में 'पागल' होकर बोनी कपूर ने छोड़ दिया था पहली पत्नी और बच्चों का साथ)

बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी से जन्मी जान्हवी कपूर ने खास अंदाज में अपने पापा को बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने पिता बोनी, बहन खुशी और चाचा अंशुला के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में जान्हवी अपने पिता के साथ लाड़-प्यार करती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में खुशी अपने पिता से लाड़-प्यार कर रही हैं और जान्हवी अजीब सा एक्सप्रेशन दे रही हैं। इन फोटोज के साथ जान्हवी ने बहन खुशी से जलते हुए लिखा, “इस दुनिया के सबसे अच्छे शख्स को जन्मदिन मुबारक हो पापा। मैं आपसे प्यार करती हैं, उस वक्त भी जब आप उस पर (खुशी पर) ज्यादा ध्यान देते हैं।”

Boney Kapoor With Daughter Janhvi, Khushi And Brother

Boney Kapoor With Daughter Janhvi, Khushi And Brother

खुशी कपूर ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ पिता बोनी कपूर की थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इसमें बोनी, श्रीदेवी को हग किए हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ खुशी ने लिखा है, “हैप्पी बर्थडे पापा। आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।”

Boney Kapoor With Wife Sridevi

(ये भी पढ़ें- साड़ी पहने हुए श्रीदेवी, जाह्नवी और खुशी की ये फोटो देख पहचानना मुश्किल, यहां देखें अनदेखी तस्वी)

फिलहाल, हम भी बोनी कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको कपूर भाई-बहनों द्वारा पिता बोनी के लिए किए गए पोस्ट्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.