अनुष्का रंजन ने शादी के बाद पति आदित्य संग पहली लोहड़ी की प्लानिंग की शेयर

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने एक इंटरव्यू में शादी के बाद पति आदित्य सील के साथ अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेशन के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं कपल का प्लान।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनुष्का रंजन ने शादी के बाद पति आदित्य संग पहली लोहड़ी की प्लानिंग की शेयर

बी-टाउन की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) अक्सर अपनी प्यारी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते हैं। शादी के बाद कपल अपनी मैरिड लाइफ को काफी एंजॉय कर रहा है और आज यानी 13 जनवरी 2022 को दोनों की शादी के बाद पहली लोहड़ी है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने पति के साथ शादी के बाद पहली लोहड़ी सेलिब्रेशन के प्लांस के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं नवविवाहित कपल का लोहड़ी प्लान।

Aditya Seal And Anushka Ranjan

पहले आपको बता दें कि, अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में भव्य तरीके से शादी रचाई थी। उनकी शादी साल 2021 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। अपनी शादी के दिन अनुष्का ने लाल रंग को छोड़ लेवेंडर कलर का सुंदर लहंगा पहना था, वहीं क्रीम कलर की बंदगला शेरवानी में आदित्य काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी ज्यादा खुश हैं और अपनी पहली लोहड़ी को शानदार तरीके से मनाना चाहते थे, लेकिन ये संभव नहीं हो पाया।

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने रेनी और अलीशा सेन के बाद एक बेटे को लिया गोद! बच्चों संग नजर आईं एक्ट्रेस)

Aditya Seal And Anushka Ranjan

दरअसल, कोरोना महामारी के चलते अनुष्का और आदित्य ने भव्य लोहड़ी सेलिब्रेशन की जगह फैमिली मेंबर्स के साथ एक इंटीमेट सेलिब्रेशन का प्लान बनाया है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का रंजन ने अपनी लोहड़ी सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए कहा, “यह लोहड़ी एक साथ आने वाले पूरे परिवार के लिए होगा। आदित्य और मैं हमेशा अपने सबसे करीबी लोगों के साथ इसे मनाते हैं। हम लोहड़ी पर तरह-तरह के पकवान खाएंगे और भांगड़ा करेंगे। वास्तव में, मैंने एक विशेष प्लेलिस्ट भी बनाई है।”

Aditya Seal And Anushka Ranjan

हालांकि, अनुष्का और आदित्य ने अपनी पहली लोहड़ी को भव्य तरीके से सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया था, लेकिन महामारी की वजह से उन्हें इसे कैंसिल करना पड़ा। इस बारे में बताते हुए अनुष्का ने कहा, “हमने अपनी योजनाओं में बदलाव किया है और अब उत्सव में बहुत कम लोग होंगे। यदि कोई महामारी नहीं होती, तो हम आम तौर पर इस साल अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करते। हालांकि, केवल करीबी लोग ही होंगे और हम लंबे समय तक खुले में नहीं रहे हैं।”

Aditya Seal And Anushka Ranjan

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने बच्चों संग छुट्टी मनाने पर जाहिर की मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहा- 'ये कठिन है')

अनुष्का ने ये भी बताया कि, लोहड़ी को सेलिब्रेट करने का सबसे सही तरीका अपने परिवार के साथ रहना है। लोहड़ी के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए अनुष्का रंजन ने कहा, “बहुत अच्छा खाना बनाओ, भांगड़ा अपने करीबी लोगों के साथ करो और लोगों को इकट्ठा मत करो। हम वास्तव में सभी मिठाइयां बनाते हैं और रेडीमेड सामान बहुत कम खरीदते हैं, जो हम घर नहीं बना सकते हैं।”

Aditya Seal And Anushka Ranjan

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज के साथ 27 जनवरी को गोवा में करेंगी शादी! जानें वेडिंग डीटेल्स)

फिलहाल, अनुष्का और आदित्य अपनी फैमिली के साथ इस लोहड़ी पर खूब धमाल करने वाले हैं। वैसे, आपको ये कपल कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.