Anushka Sharma-Sakshi Dhoni बचपन की हैं दोस्त, स्कूल टाइम की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के बचपन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Anushka Sharma-Sakshi Dhoni बचपन की हैं दोस्त, स्कूल टाइम की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

इंडियन क्रिकेटर्स विराट कोहली की पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के बारे में वैसे तो सभी जानते हैं, लेकिन शायद ही लोगों को यह पता होगा कि दोनों एक ही स्कूल से पढ़ी हैं और एक-दूसरे की अच्छी दोस्त भी हैं। जी हां, दरअसल दोनों ने असम के एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। 

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी के स्कूल के दिनों की तस्वीरें हुईं वायरल

इस समय अनुष्का और साक्षी के स्कूल और उनकी यंग एज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें तब की हैं, जब अनुष्का के पिता रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा असम में पोस्टेड थे, तब एक्ट्रेस ने वहां के 'सेंट मेरी स्कूल' से पढ़ाई की थी। इसी स्कूल से साक्षी धोनी ने भी पढ़ाई की है।  

anushka

अनुष्का और साक्षी हैं अच्छी दोस्त

धोनी की पत्नी साक्षी और विराट की पत्नी अनुष्का अच्छी दोस्त हैं। एक बार अनुष्का शर्मा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, 'मैं और साक्षी असम के एक छोटे से शहर में साथ रहते थे। जब उन्होंने मुझे बताया कि वह कहां रहती थीं, तो मैंने उनसे कहा- 'क्या बात है, मैं भी वहीं रहती थी'।'' तब अनुष्का ने साक्षी के साथ उन्हीं के स्कूल में पढ़ने का भी खुलासा किया था। 

anushka-sakshi

अनुष्का ने साक्षी ​के फनी होने का ​भी किया था खुलासा

अनुष्का ने अपने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि साक्षी काफी फनी थीं। उन्होंने कहा था, ''इसके बाद मुझे एक फोटो मिली, जिसमें साक्षी परी की ड्रेस में दिख रही हैं और मैंने मेरी फेवरेट माधुरी (माधुरी दीक्षित) की तरह घाघरा पहन रखा है। साक्षी काफी फनी हुआ करती थीं।''

anushka sharna-sakshi

अनुष्का ने फिल्मों में, तो साक्षी ने होटल मैनेजमेंट में बनाया करियर

अनुष्का के बारे में तो सभी जानते हैं कि उन्होंने पढ़ाई के बाद मॉडलिंग में अपनी शुरुआत की थी और फिर मॉडलिंग से उन्हें बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम करने का मौका मिला और अब वह बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। 

anushka-sakshi

वहीं, साक्षी की बात करें, तो उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है, जिसके बाद वह एक होटल में जॉब करने लगी थीं और जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बेस्ड सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखाया गया है कि साक्षी अपनी जॉब के दौरान ही धोनी से मिली थीं। तभी उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद, साल 2010 में उन्होंने शादी कर ली थी।

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो वह करीब 5 साल बाद अपनी फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' के साथ वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में वह पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'ज़ीरो' में देखा गया था। 

anushka

Anushka-Virat ने बेटी Vamika के लिए लिया बड़ा फैसला, एक्ट्रेस बोलीं- 'उसे मेरे समय की बहुत जरूरत है', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वैसे, साक्षी और अनुष्का की दोस्ती पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.