Anushka Sharma ने विश्व कप फाइनल में हारने के बाद दुखी Virat Kohli को लगाया गले, आंखों में दिखे आंसू

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को सांत्वना देती नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma ने विश्व कप फाइनल में हारने के बाद दुखी Virat Kohli को लगाया गले, आंखों में दिखे आंसू

आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अविश्वसनीय प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जिससे अरबों लोगों का दिल टूट गया। हालांकि, बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पूरे टूर्नामेंट में विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए ता​कत का स्तंभ बनी रहीं। अभिनेत्री अन्य सेलेब्स के साथ टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए अहमदाबाद के 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' पहुंची थीं। अब अनुष्का के निराश होने की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

अनुष्का शर्मा पति विराट को सांत्वना देती आईं नजर 

भारत के आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को सांत्वना देती नजर आईं। सामने आई एक तस्वीर में अनुष्का मैच के बाद टूटे हुए विराट को गले लगाते हुए देखी गईं। भारत द्वारा 241 रनों का लक्ष्य रखने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया।

virat

मैच के दौरान अनुष्का को भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य परिवार के सदस्यों के साथ विराट का सपोर्ट करते हुए स्टैंड में देखा गया। वायरल हो रही फोटो में विराट अपनी पत्नी अनुष्का को गले लगाते नजर आ रहे हैं और अनुष्का उन्हें सांत्वना दे रही हैं।

जब Virat ने सेकेंड प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच Vamika की बेस्ट मॉम होने के लिए की पत्नी Anushka की थी तारीफ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पति विराट को गले लगाने वाली फोटो पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

फोटो ने नेटिजंस को भावुक कर दिया ​है। एक 'एक्स' (ट्विटर) यूजर ने लिखा, "उन्होंने साबित कर दिया 'हम साथ-साथ हैं' #विरुष्का #विराटकोहली।" एक अन्य ने लिखा, ''ये वो महिला है जो विराट के साथ हर उस परिस्थिति मे साथ खड़ी रही, जिसमें इनके साथ कोई नहीं था। अनुष्का वो महिला हैं, जिसमे पूरे देश की गालियां खाई है इंडिया की हार पर। परिवार.. साथी साथ-साथ... जोड़ी सलामत रहे।''

anushka

anushka

जब Anushka Sharma पति Virat संग टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में हुईं शामिल, दुपट्टे से छुपाया बेबी बंप, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब मैच के दौरान अनुष्का शर्मा की आंखों में दिखे आंसू

विराट और अनुष्का के दोबारा मिलने से कुछ घंटे पहले मैच के अंतिम कुछ ओवरों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें निराश अनुष्का स्टैंड में बैठी दिख रही हैं। मैच खत्म होने का इंतजार करते हुए अभिनेत्री को अपने आंसुओं को छिपाते हुए देखा गया। झलकियों में अनुष्का शर्मा अपनी उंगलियों से अपना चेहरा ढंके हुए तनावग्रस्त और दुखी दिख रही थीं। उनके अलावा, अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पत्नी भी खेल के नतीजे से निराश लग रही थीं।

anushka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आईसीसी विश्व कप 2023 में विराट का प्रदर्शन

आईसीसी विश्व कप 2023 टूर्नामेंट के दौरान विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप फाइनल मैच में क्रिकेटर ने अर्धशतक लगाया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी-फाइनल में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा। वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 50 शतक लगाने वाले एकमात्र क्रिकेटर बन गए हैं। विराट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया है।

virat

वर्ल्ड कप 2023: Anushka Sharma ने फाइनल मैच के लिए पहनी फ्लोरल ड्रेस, की बेबी बंप छुपाने की कोशिश। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अनुष्का को कई महत्वपूर्ण मैचों में अक्सर स्टैंड से अपने क्रिकेटर पति के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर करते हुए देखा गया है। तो इन तस्वीरों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.