अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर कीं तस्वीरें, यूके की सड़कों रोमांटिक होता दिखा कपल

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल से पति विराट कोहली के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर कीं तस्वीरें, यूके की सड़कों रोमांटिक होता दिखा कपल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) यूं तो काफी प्राइवेट पर्सन हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपने निजी जीवन की झलकियां दिखाती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कपल रोमांटिक होते हुए नजर आ रहा है।

anushka sharma

पहले ये जान लीजिए कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग वह यूके में कर रही हैं, जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। अब वह अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर पति विराट के साथ एंजॉय करती नजर आई हैं।

anushka sharma

(ये भी पढ़ें- सारा अली खान-शुभमन गिल डेटिंग रूमर्स के बीच कार्तिक आर्यन ने एक्स GF संग बिताए मस्ती भरे पल)

अब आपको दिखाते हैं अनुष्का की लेटेस्ट फोटोज। दरअसल, 12 सितंबर 2022 को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पति विराट कोहली के साथ अपना कीमती समय बिताती नजर आ रही हैं। पहली फोटो में अनुष्का और विराट कॉफी पीते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह कॉफी कप हाथ में लिए हंसते दिख रहे हैं। तीसरी और आखिरी फोटो में विराट व अनुष्का कैमरे के आगे पोज दे रहे हैं। इस दौरान अनुष्का और विराट एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए बेहद खुश दिखाई दिए। यहां देखें वो फोटोज।

anushka virat

anushka virat

anushka virat

इससे पहले, अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पार्क में खेलती हुई नजर आई थीं। इस दौरान वह बेहद खुश लग रही थीं। वह अपनी बेटी वामिका को पार्क में खेलने के लिए ले गई थीं, जहां से एक्ट्रेस ने ये फोटो शेयर की थी।

anushka virat

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। शादी के करीब 3 साल बाद कपल ने 11 जनवरी 2021 को एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम इन्होंने वामिका शर्मा कोहली रखा है।

anushka virat

(ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा-अली फजल की शादी की तारीख आई सामने, दिल्ली में प्री-वेडिंग तो मुंबई में होगा रिसेप्शन)

फिलहाल, विराट और अनुष्का की तस्वीरों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.