Anushka Sharma-Virat Kohli ने बेटी Vamika के जन्म के बाद पहली बार मनाई गणेश चतुर्थी

स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद अपने पहले गणपति उत्सव की झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma-Virat Kohli ने बेटी Vamika के जन्म के बाद पहली बार मनाई गणेश चतुर्थी

पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर जहां हर कोई अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करने में व्यस्त है, वहीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी अपने घर पर विघ्नहर्ता का पूजन किया। इस साल की गणेश चतुर्थी अनुष्का और विराट के लिए बेहद खास है, क्योंकि वे पहली बार इसे अपनी ढाई साल की बच्ची वामिका कोहली के साथ मना रहे हैं। अपने जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले इस कपल ने अपने गणपति उत्सव की झलकियां साझा की हैं।

अनुष्का शर्मा ने गणेश चतुर्थी पर शेयर कीं तस्वीरें

19 सितंबर 2023 को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने गणपति उत्सव की झलकियां पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में अनुष्का ने गणपति बप्पा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जो लाल फूलों की माला में मनमोहक लग रहे थे। हमें सुंदर नारंगी और पीले रंग के गेंदा के फूलों से सजा बैकग्राउंड काफी पसंद आया। कपल ने उत्सव के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट चुना था। अनुष्का ने गोल्डन और रेड कलर कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनी है और बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। 

ganpati

एक अन्य फोटो में अनुष्का गणपति पूजा से कुछ सेकंड पहले अपने पति विराट के साथ पोज देती नजर आईं। रेशम की साड़ी और गोल्डन ज्वेलरी पहने हुए अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सेंटर-पार्टेड लो बन और माथे पर छोटी बिंदी के साथ सटल मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया। वहीं, विराट व्हाइट कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे।

anushaka

 

एक तस्वीर में हम अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा की भी झलक देख सकते हैं, जो कपल के घर में शाम की आरती के लिए तैयार दिख रहे हैं। जैसे ही अनुष्का ने ये तस्वीरें साझा कीं, इंटरनेट पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा और सभी उन पर प्यार बरसा रहे हैं। यही नहीं, सेलिब्रिटीज भी उनकी फोटो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

anushka

जब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा बेटी वामिका संग गए थे वृन्दावन

ऐसा कहा जाता है कि प्यार लोगों को बदल देता है और ये बात विराट कोहली के मामले में सच साबित होती है। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने खुलेआम कहा था कि 'क्या मैं पूजा-पाठ टाइप का दिखता हूं।' लेकिन अपनी जिंदगी में अनुष्का के आने के बाद उन्होंने पूजा-पाठ करना सीख लिया है।

anushka

इस साल की शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृन्दावन के एक आश्रम का दौरा किया था। कपल की मुलाकात श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से हुई थी। आश्रम से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। वीडियो में हम देख सकते हैं कि अनुष्का और विराट फर्श पर बैठे थे और वामिका अपनी मां की गोद में बैठी थीं।

बता दें कि विराट 22 सितंबर 2023 से शुरू होने वाली आगामी 3 मैचों की 'भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज' में पहले दो मैचों में नहीं खेलेंगे। वहीं अनुष्का अगली बार नेटफ्लिक्स फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी, जो भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

anushka

फिलहाल, हमें तो अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें काफी अच्छी लगीं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.