अनुष्का शर्मा ने लंदन से शेयर की फोटो, पति विराट-बेटी वामिका संग दिखे क्रिकेटर्स व उनके पार्टनर

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लंदन से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अनुष्का-विराट और उनके बेटी वामिका के साथ कुछ अन्य क्रिकेटर्स और उनके पार्टनर नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं वो फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने लंदन से शेयर की फोटो, पति विराट-बेटी वामिका संग दिखे क्रिकेटर्स व उनके पार्टनर

इंडियन क्रिकेट टीम के कुछ क्रिकेटर्स इन दिनों 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप' खेलने के लिए इंग्लैंड (लंदन) के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नियां व गर्लफ्रेंड भी गई हुई हैं। इनमें कप्तान विराट कोहली, उमेश यादव, मयंक अग्रवाल और इशांत शर्मा समेत कई और क्रिकेटर्स व उनकी पत्नियां अथवा गर्लफ्रेंड शामिल हैं। इन सभी को जब भी खेल से समय मिलता है, वो एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, विराट कोहली (Virat Kohli) की वाइफ व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें उनके पति विराट और बेटी वामिका के साथ कुछ अन्य क्रिकेटर व उनके पार्टनर नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

Kl Rahul And Athiya Shetty

(ये भी पढ़ें- अथिया शेट्टी ने क्लिक कीं अनुष्का शर्मा की खूबसूरत तस्वीरें, लंदन में एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस)

पहले ये जान लीजिए कि, अभी कुछ घंटों पहले ही दो तस्वीरें सामने आई थीं, जिसे केएल राहुल (KL Rahul) ने 30 जुलाई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में राहुल के साथ क्रिकेटर विराट कोहली, उमेश यादव, मयंक अग्रवाल और इशांत शर्मा नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में राहुल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी, विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा, इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह व राजल अरोड़ा नजर आ रही हैं। इस फोटो में अथिया सभी कूल क्रिकेटर्स की फोटो क्लिक कर रही हैं और लेडीज कैमरे की तरफ देख रही हैं। इस दौरान उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

Kl Rahul With Friend

Kl Rahul And Athiya Shetty with friends

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने करीब 50,000 की मिनी जैकेट पहने शेयर कीं लेटेस्ट फोटोज, मुस्कान जीत लेगी दिल)

वहीं, अब अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 जुलाई 2021 को ही, इसी ग्रुप की एक फोटो शेयर की है। इसमें सभी लंदन के किसी रास्ते पर खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं। तस्वीर में सभी अपने-अपने पार्टनर के साथ उनके कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, विराट-अनुष्का की बेटी वामिका और उमेश यादव की बेटी, वॉकर पर बैठी हुई हैं, जोकि तस्वीर में नजर आ रहा है। फोटो में एक और खास बात ये है कि, रूमर्ड कपल अथिया और केएल राहुल एक-दूसरे के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं।

Anushka Sharma With Friends

एक बार फिर से बता दें कि, इस फोटो में विराट कोहली, उमेश यादव, इशांत शर्मा, केएल राहुल, इशांत शर्मा की वाइफ प्रतिमा, उमेश यादव की वाइफ तान्या वाधवा, राजल अरोड़ा, अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा है, ''दूर हम साथ-साथ हैं।'' इस पोस्ट पर विराट और अथिया ने कमेंट में रेड हार्ट की इमोजी बनाई है।

Anushka Sharma Post

फिलहाल, अनुष्का द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर से लगता है कि, क्रिकेटर्स अपनी पार्टनर्स के साथ लंदन में खूब मस्ती कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.