अथिया शेट्टी ने क्लिक कीं अनुष्का शर्मा की खूबसूरत तस्वीरें, लंदन में एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे क्रिकेटर केएल राहुल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने क्लिक किया है। आइए देखते हैं वो फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अथिया शेट्टी ने क्लिक कीं अनुष्का शर्मा की खूबसूरत तस्वीरें, लंदन में एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति व इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड के साउथम्पटन में हैं। यहां पर टीम इंडिया के 6 टेस्ट मैच होने हैं, जिसमें 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप' का फाइनल भी शामिल है। इस मौके पर साउथम्पटन में बाकी देशों की टीम के क्रिकेटर्स और उनके साथ उनकी वाइफ या फिर गर्लफ्रेंड भी मौजूद हैं। इनमें क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और अभिनेता सुनील शेट्टी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी शामिल हैं। हाल ही में, अनुष्का शर्मा और अथिया दोनों साथ में साउथम्पटन में मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, जिसकी कुछ तस्वीरें अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज को अथिया ने क्लिक की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Anushka Sharma, Virat Kohli

पहले तो ये जान लीजिए कि, क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के डेटिंग की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में चल रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए रवाना होने से पहले नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों को सूचित करना था कि, क्या वे सीरीज के लिए अपनी पत्नियों या पार्टनर्स को साथ में टूर पर ले जाएंगे। इसके जवाब में क्रिकेटर ने अथिया को अपना ऑफिशियल पार्टनर बताया था। वहीं, अब हाल ही में अथिया ने अनुष्का की फोटो क्लिक करके इस खबर को कंफर्म कर दिया है कि, वह केएल राहुल के साथ बतौर गर्लफ्रेंड इंग्लैंड गई हुई हैं। हालांकि, बीते दिनों एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी ने कहा था कि, "वह इंग्लैंड में भाई अहान के साथ हैं। भाई-बहन की जोड़ी वहां छुट्टियां मनाने गई है।" यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि, "मुझे लगता है कि, वे एक अच्छे दिखने वाले कपल हैं।"

Anushka Sharma, Virat Kohli, Athiya Shetty, KL Rahul

(ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने रणबीर कपूर को गलती से समझ लिया था अपना डैड! पढ़ें स्टोरी)

खैर! आइए अब आपको दिखाते हैं अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट तस्वीरें। दरअसल, 25 जुलाई 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट जैकेट, व्हाइट शूज और डैमेज जींस में अलग-अलग जगहों पर फोटो क्लिक करवा रही हैं। 

Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma

ये तस्वीरें मॉर्निंग वॉक के दौरान की हैं और इसे अथिया शेट्टी ने क्लिक किया है, जिसकी जानकारी अनुष्का शर्मा ने अपने कैप्शन में दी है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है, "10 हजार कदम और रास्ते में कुछ अच्छी तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- अथिया शेट्टी।" 

Anushka Sharma

(ये भी पढ़ें: अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ ग्रीस में कर रहे हैं एंजॉय, देखें खूबसूरत तस्वीरें)

इसके पहले, अनुष्का शर्मा ने 17 जुलाई 2021 को अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, अनुष्का अपने लविंग हसबैंड विराट कोहली के साथ साउथम्पटन की सड़कों पर घूम रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को उनके फैन ने क्लिक किया है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने कैप्शन में दी थी। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का शर्मा ने लिखा था, ‘शहर में चारों ओर बस लापरवाही से चल रहे थे। मेरा एक हाथ मेरे बालों को फेर रहा था। एक प्रशंसक ने मुझे देखा। मैं तस्वीर के लिए आभारी हूं। वह काफी खुश लग रहा था। मेरे फैंस के लिए कुछ भी। एक अन्य फैन द्वारा ली गई तस्वीर।’

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर पहनी थी 48 हजार रुपये की ड्रेस, जानें इसके बारे में)

वहीं, 11 जुलाई 2021 को अनुष्का और विराट ने साउथम्पटन में ही अपनी बेटी वामिका का सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसकी कुछ तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और विराट बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। 

फिलहाल, अब ये बात तो साफ हो गई है कि, अथिया साउथम्पटन में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ ही हैं। तो आपको एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की ये लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.