Ranbir Kapoor-Alia Bhatt साल के अंत तक बेटी Raha और मां Neetu संग अपने नए घर में हो जाएंगे शिफ्ट!

बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस साल के अंत तक बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ अपने नए घर में जाने की उम्मीद है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt साल के अंत तक बेटी Raha और मां Neetu संग अपने नए घर में हो जाएंगे शिफ्ट!

पिछले कुछ महीनों में स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने सपनों के घर के निर्माण की खबरों से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। यह संपत्ति, जो मुंबई के अपस्केल बांद्रा में स्थित है, कथित तौर पर पंद्रह मंजिला होगी और पहली पांच मंजिलें कपूर परिवार के लिए होंगी।

भले ही रणबीर और आलिया अपने करियर और पैरेंटहुड में व्यस्त हैं, लेकिन उन्हें अक्सर घर की प्रगति की जांच करते हुए निर्माण स्थल पर देखा जाता है। हाल ही में मिली एक अपडेट के मुताबिक, उनके नए घर में इंटीरियर का काम शुरू हो गया है।

ralia

रणबीर-आलिया 2023 के अंत तक अपने नए घर में हो जाएंगे शिफ्ट!

'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और आलिया के सपनों के घर में प्रगति देखी जा रही है और परिवार के दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक अपने नए घर में जाने की संभावना है। जब से इंटीरियर का काम शुरू हुआ है, बंगले के अंदर का काम जोरों पर है। एक सूत्र ने साझा किया कि इंटीरियर का काम शुरू होने के बाद से नीतू व आलिया के निरीक्षण के दौरे बढ़ गए हैं और परिवार अपने नए घर की प्रतीक्षा कर रहा है।

ralia

जानकारी के अनुसार, साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर द्वारा खरीदा गया बंगला एक ऊंची इमारत बनाने के लिए ध्वस्त कर दिया गया था। ऋषि कपूर के माता-पिता के नाम पर इसका नाम 'कृष्णाराज' रखा गया था। इमारत पर काम थोड़ी देर से शुरू हुआ, क्योंकि इस पर लगा बैन हटने में समय लगा।

रणबीर-आलिया के नए घर में पिता ऋषि कपूर का भी होगा एक कमरा 

कपूर परिवार जिसमें रणबीर, आलिया, उनकी बेटी राहा और नीतू शामिल हैं, जल्द ही अपने सपनों के घर में कदम रखेंगे। कथित तौर पर घर में एक स्विमिंग पूल और एक ऑफिस फ्लोर ओपन-एयर एम्फीथिएटर और अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी। नीतू की एक मंजिल होने की उम्मीद है, जबकि रणबीर और आलिया दूसरे में रहेंगे। एक फ्लोर रणबीर की बहन रिद्धिमा के आने-जाने के लिए भी रखा जाएगा।

ralia

'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के अनुसार, घर में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को समर्पित एक कमरा होगा। रणबीर और नीतू ने ऋषि कपूर की सभी यादों को संजो कर रखा है। उनकी पसंदीदा कुर्सी से लेकर उनके बुकशेल्फ़ तक, दिवंगत अभिनेता को प्रिय छोटी-छोटी चीजें, सभी को उन्हें समर्पित एक विशेष कमरे में रखा जाएगा।

रणबीर और आलिया का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर कपूर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। वहीं, आलिया जल्द ही फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू करेंगी, इसमें प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी उनके साथ लीड रोल में नज़र आएंगी।

ralia

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बेहद महंगी संपत्तियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें भी रणबीर-आलिया के नए घर में शिफ्ट होने का इंतजार है।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.