Arjun Rampal की GF Gabriella ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा, फ्लोई गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

हाल ही में, एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Arjun Rampal की GF Gabriella ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा, फ्लोई गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, गैब्रिएला ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए घोषणा की कि वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। 

आगे बढ़ने से पहले ये बता देते हैं कि अर्जुन रामपाल ने पूर्व 'मिस इंडिया' और मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियों माहिरा रामपाल और मायरा रामपाल का आशीर्वाद प्राप्त है। शादी के करीब 20 साल बाद अर्जुन और मेहर 2018 में अलग हो गए थे। मेहर से तलाक के बाद अर्जुन मॉडल से फैशन डिजाइनर बनीं गैब्रिएला के साथ रिश्ते में आए, जिन्होंने 2019 में अपने पहले बच्चे के रूप में बेबी बॉय एरिक रामपाल का स्वागत किया था। अब कपल दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है।

arjun rampal family

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

29 अप्रैल 2023 को गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए खुद की कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में उन्होंने अपने ही फैशन लेबल 'वीआरटीटी विंटेज' का फ्लोई गाउन पहना हुआ था। अपने लुक को खुले बालों, मिनिमल मेकअप, ब्राउन स्मोकी आईज और ग्लॉसी लिप्स के साथ कंप्लीट करते हुए 'मॉम टू बी' गैब्रिएला काफी खूबसूरत लग रही थीं। फोटोज के साथ उन्होंने लिखा, ''रियलिटी और एआई?'' जब अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शादी पर कहा था- 'जरूरत महसूस नहीं होती', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Gabriella Demetriades

जब अर्जुन रामपाल ने अपने सभी बच्चों संग कराया था फोटोशूट

अर्जुन रामपाल एक बिंदास पिता हैं और वह अपने बच्चों माहिरा रामपाल, मायरा रामपाल और एरिक रामपाल पर प्यार बरसाने से कभी नहीं कतराते हैं। उदाहरण के लिए, जब हैंडसम अभिनेता ने 'GQ' मैगज़ीन के कवर की शोभा बढ़ाई थी, तो उन्हें अपनी बेटियों माहिरा, मायरा और अपने बेबी बॉय एरिक के साथ देखा गया था। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर उसी कवर को पोस्ट किया था और अपने बच्चों को अपने पसंदीदा लोग बताया था। 

arjun rampal

जब अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा बनी थीं 'डायर' की मॉडल

31 मार्च 2023 को अर्जुन रामपाल की 17 वर्षीय बेटी मायरा रामपाल 'क्रिश्चियन डायर' के लिए मॉडल बनी थीं। मायरा ने 'गेटवे ऑफ इंडिया' पर आयोजित हुए 'डायर शो' के रैंप पर वॉक किया था। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्वित डैडी ने एक हार्दिक नोट लिखा था और अपनी बेटी मायरा की रैंप वॉक करते हुए एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की थी।

फोटो में मायरा ऑफ शोल्डर नियॉन पिंक ड्रेस में किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह लग रही थीं। उनके लुक को ग्लैमरस मेकअप, बोल्ड आईज, पिंक लिप्स और बालों को रेट्रो तरीके से स्टाइल किया गया था। फोटो के साथ अर्जुन ने बताया था कि कैसे उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत की थी, जिसकी वजह से उन्हें इस टफ कॉम्पिटीशन में चुना गया था।

Myra Rampal

फिलहाल, हम भी अर्जुन और गैब्रिएला को फिर से पैरेंटहुड अपनाने के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनकी ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.