Arjun Rampal और उनकी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades दूसरी बार बने पैरेंट्स, बेटे का किया स्वागत

स्टार कपल अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने 20 जुलाई 2023 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Arjun Rampal और उनकी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades दूसरी बार बने पैरेंट्स, बेटे का किया स्वागत

अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampalऔर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने साल 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, जब उन्हें कई इवेंट्स और वेकेशन में एक साथ देखा गया था। एक साल बाद, उन्होंने अपने पहले बच्चे अरिक रामपाल का स्वागत किया था। इस साल की शुरुआत में मॉडल ने एक मदरहुड फोटोशूट से तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब, अर्जुन रामपाल ने घोषणा की है कि उन्हें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है।

अर्जुन रामपाल और GF गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 20 जुलाई 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। 'हैलो वर्ल्ड' छपे एक तौलिए की तस्वीर साझा करते हुए अर्जुन रामपाल ने लिखा, "मुझे और मेरे परिवार को आज एक खूबसूरत बच्चे को जन्म देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हम चांद पर हैं। आपके सभी प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। #हैलोवर्ल्ड #20.07.2023।”

arjun rampal

अर्जुन की पोस्ट पर उनके कई दोस्तों और फैंस ने कपल को बधाई दी और अपनी खुशी व्यक्त की। अभिनेता राहुल देव ने कमेंट किया, "बिग कांग्रेचुलेशन डैडी और मम्मी," जबकि दिव्या दत्ता ने कहा, "हार्दिक बधाई।" प्रज्ञा कपूर ने लिखा, “आखिरकार!! बधाई हो.. नन्हें बच्चे से मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती! लड़के बहुत उत्साहित होंगे.. गैबी और लड़कों को प्यार!” बॉबी देओल ने कहा, "बधाई हो यार।" एमी जैक्सन ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई।

arjun

जानें अर्जुन रामपाल के बारे में

एक्टर अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी और उनसे उनकी दो बेटियां माहिका व मायरा रामपाल हैं। इस कपल ने शादी के 20 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी और 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके कुछ दिनों बाद से वह अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिश्ते में रह रहे हैं। दोनों अब दूसरी बार माता-पिता बन चुके हैं। उनका पहले से ही एक बेटा अरिक है, जो इस सप्ताह की शुरुआत में चार साल का हो गया है।

Arjun Rampal

18 जुलाई 2023 को अर्जुन ने अपने बेटे अरिक को बर्थडे विश किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उसकी कुछ प्यारी तस्वीरों के साथ लिखा था, "मेरे बेस्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, तुम्हें भी तुम्हारी तरह गौरवशाली और अद्भुत सभी चीजें मिले। लव डैडी। #हैप्पीबर्थडेअरिक।"

अर्जुन रामपाल का वर्क फ्रंट

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन रामपाल को आखिरी बार साल 2022 में एक्शन फिल्म 'धाकड़' में देखा गया था। वह रमेश थेटे द्वारा निर्देशित पीरियड वॉर फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में अगली बार अभिनय करेंगे। वह 'क्रैक' में विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज के साथ काम कर रहे हैं, जो 2023 में रिलीज होने वाली है। अब्बास मस्तान की आगामी फिल्म 'पेंटहाउस' भी अभिनेता की पाइपलाइन में है, जिसमें बॉबी देओल, मौनी रॉय, शरमन जोशी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

arjun rampal

जब अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शादी पर कहा था- 'जरूरत महसूस नहीं होती', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को उनके दूसरे बच्चे के जन्म की ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.