जब नाना बनने वाले थे अभिनेता ऋषि कपूर, दामाद ने शेयर की 10 साल पहले की ये तस्वीरें

अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी फैमिली के लोग अभी तक उनके सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं। हाल ही में ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी (Bharat Sahni) ने 10 साल पुरानी फैमिली फोटो शेयर की है। आइए देखें फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब नाना बनने वाले थे अभिनेता ऋषि कपूर, दामाद ने शेयर की 10 साल पहले की ये तस्वीरें

फिल्म इंडस्ट्री पर कई दशक तक राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त हो गई। थी। ऋषि कपूर की फैमिली और सगे संबंधी अभी तक उनके सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं। सभी लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। हाल ही में ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी (Bharat Sahni) ने 10 साल पुरानी फैमिली फोटो शेयर की है। आइए देखें फोटोज।

ये तस्वीरें 10 साल पुरानी यानी साल 2010 की न्यूईयर पार्टी की हैं। इस तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ भरत साहनी, बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) और नीतू सिंह (Neetu Singh) भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में ऋद्धिमा कपूर प्रेगनेंट हैं और अपने मम्मी-पापा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'खूबसूरत यादें, 2010 समारा के पैदा होने से जस्ट पहले।' सोशल मीडिया पर भरत साहनी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। फैंस ये फैमिली फोटोज देखकर इमोशनल होकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, इसी तस्वीर को रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।(ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

Rishi Kapoor and Neetu Kapoor

Rishi Kapoor and Riddhima Kapoor Sahni

Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Riddhima Kapoor Sahni and Bharat Sahni

बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद भरत साहनी उनसे जुड़ी कई यादों को सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। इससे पहले भी एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पापा के निधन का दुख जाहिर किया था। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर करके लिखा था- 'आपने जो मुझे प्यार दिया मैं उसको कभी नहीं भूलूंगा। मैं जब भी आपके साथ होता था तो आप उस थोड़े से समय में भी मुझे बहुत सिखाते थे। आज टूट गया हूं। शब्द नहीं हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं और हमेशा याद करूंगी, RIP पापा।' (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

आपको ये भी बता दें कि ऋषि कपूर के जाने के बाद उनका परिवार उनकी पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद कर रहा है। पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर की कई पुरानी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं। रिद्धिमा कपूर अपने पिता को पल-पल याद कर रही हैं। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की थी। पहली ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी के फंक्शन की फोटो थी। जिसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा था- ''अपने सबसे पसंदीदा व्यक्ति के साथ फिर से मिले।'' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने ली आखिरी सांस

Neetu Kapoor and Ranbir Kapoor

गौरतलब है कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था।

Rishi Kapoor

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.