अपनी ‘संगीत’ सेरेमनी पर परी जैसी लग रही थीं रिद्धिमा कपूर, अनदेखी तस्वीर आई सामने

यदि आपकी ‘संगीत’ सेरेमनी पास है और आप अपने कपड़ों को लेकर कंफ्यूज हैं, तो रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अपनी 'संगीत' पर कैसा था रिद्धिमा का लुक, आइए देखते हैं..

img

By Prakash Joshi Last Updated:

अपनी ‘संगीत’ सेरेमनी पर परी जैसी लग रही थीं रिद्धिमा कपूर, अनदेखी तस्वीर आई सामने

शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। खासकर लड़कियों के लिए ये कुछ ज्यादा ही खास होता है। शादी से बहुत पहले ही लड़कियां अपने इस खास दिन की तैयारियों में जुट जाती हैं। मेहंदी पर क्या पहनना है? संगीत में कैसा मेकअप रखना है? इस तरह की तमाम चीजें लड़कियां पहले हो डिसाइड कर लेती हैं। महिलाएं बहुत धैर्य से अपने इस खास दिन का इंतजार करती हैं, ताकि वे उन सभी चीजों को कर सकें, जिसका ख्वाब अभी तक उन्होंने केवल देखा है।  

अपनी शादी पर हर लड़की सबसे हटकर दिखना चाहती है, ताकि मेहमानों की नजर केवल उस पर ही टिकी रहे। ऐसे में वे अपने इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, इन सेलिब्रिटीज के लुक को देखकर बहुत सी लड़कियों को अंदाजा हो जाता है कि वे अपने स्पेशल दिन पर कैसी दिखना चाहती हैं। यदि आप भी अपनी संगीत सेरेमनी के लिए प्लान कर रही हैं और आपको क्या पहनना चाहिए, इसे लेकर कंफ्यूजन है, तो रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor Sahni) का ये लुक आपकी मदद कर सकता है।  

सबसे पहले आपको बता दें रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी हैं। रिद्धिमा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, इसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड से हटकर अपनी पहचान बनाई। रिद्धिमा पेशे से एक मशहूर ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं, जो ‘R’ नाम से एक सक्सेसफुल ज्वेलरी ब्रांड चलाती हैं। उनकी ज्वेलरी को आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी काफी पसंद करते हैं। रिद्धिमा को शुरुआत से ही लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं था और उन्हें ज्वेलरी डिजाइनिंग का फील्ड काफी आकर्षित करता था। उन्होंने अपना पैशन फॉलो किया और अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत खुद को स्थापित करके दिखाया। (ये भी पढ़ें: सपना चौधरी ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी तब बताई अपनी शादी की बात, जब हो गई थीं प्रेग्नेंट)   

रिद्धिमा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से साल 2006 में शादी की थी। फिल्मों में न होते हुए भी रिद्धिमा की ये शादी काफी चर्चा में रही थी। रिद्धिमा का मेहंदी, संगीत, कॉकटेल से लेकर शादी वाला लुक सुर्ख़ियों में रहा था। रिद्धिमा अपने हर एक फंक्शन पर बेहद खूबसूरत दिखी थीं। शायद यही वजह है कि शादी के इतने साल बाद आज भी रिद्धिमा का लुक लड़कियों को इंस्पायर करता है। रिद्धिमा कपूर साहनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनकी संगीत सेरेमनी की फोटो मिल जाएगी, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं।  

जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं अपनी संगीत सेरेमनी पर रिद्धिमा काफी खूबसूरत दिख रही थीं। रिद्धिमा ने ट्यूब टॉप स्टाइल में लाइट नियॉन ग्रीन कलर का एक गाउन पहना था, जिसमें वे किसी प्रिंसेस की तरह लग रही थीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने अपने गले में हरे रंग के डायमंड नेकलेस के साथ कानों में इयरिंग्स भी डाली थी। रिद्धिमा के पिता ऋषि कपूर का भी लुक देखने लायक था। बेटी की संगीत सेरेमनी के दिन वे भी लाल और हरे रंग की शेरवानी में बहुत हैंडसम दिख रहे थे। वहीं, मां नीतू कपूर भी ब्लू कलर के सेक्विन सूट में काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। बात करें दूल्हे भरत साहनी की तो वे भी काले रंग के कोट में रॉयल प्रिंस लग रहे थे।  

रिद्धिमा कपूर जब 40 साल की हुई थीं, तब पति भरत साहनी ने उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर रिद्धिमा और अपनी मेहंदी सेरेमनी से दोनों की एक प्यारी-सी फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने रिद्धिमा को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी थी। तस्वीर में रिद्धिमा ऑरेंज कलर के लहंगे में मुस्कुराते हुए बेहद गॉर्जियस नजर आई थीं। रिद्धिमा के दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। तस्वीर में रिद्धिमा के साथ उनके होने वाले पति भरत साहनी ब्लू कलर की शेरवानी में खड़े थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भरत साहनी ने कैप्शन दिया था, “Countdown to 40! #FabAtForty @riddhimakapoorsahniofficial”। (ये भी पढ़ें: कभी सांवली-सलोनी रह चुकीं काजोल अब हैं बेहद खूबसूरत, जानें इनका मेकओवर टिप्स)   

कुछ समय पहले कपूर फैमिली की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर थे। इस तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया था। ये तस्वीर रिद्धिमा की प्री-वेडिंग सेरेमनी की थी, जिसमें ऋषि कपूर का कैजुअल लुक देखने को मिला था। तस्वीर में नीतू कपूर ने ग्रीन कलर का सूट पहना था और वे काफी खुश दिख रही थीं। वहीं, रिद्धिमा कपूर इस तस्वीर में नो मेकअप लुक में नजर आई थीं और यह कहना गलत नहीं होगा कि बिना मेकअप के भी वह बहुत खूबसूरत दिख रही थीं, जबकि भाई रणबीर कपूर व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी स्टाइलिश लग रहे थे।

अपनी 13वीं शादी की सालगिरह पर भरत साहनी ने एक बार फिर अपनी और रिद्धिमा की शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थीं, जिसमें रणबीर कपूर भाई की जिम्मेदारी निभाते हुए शादी की रस्मों-रिवाज को निभाते नजर आये थे। तस्वीरों में रणबीर ‘लाजाहोम’ की रस्म भी निभाते दिखे थे, जिसमें भाई होने वाले दंपत्ति के हाथ में लाजा (लावा) देता है, जिसके बाद कपल साथ में मंत्र का उच्चारण करते हुए उसी लावे से अग्नि को आहुति देते हैं। (ये भी पढ़ें: 'मस्तराम' एक्ट्रेस रानी चटर्जी दिसम्बर में करेंगी शादी, रवि किशन और पवन सिंह के साथ रहा है अफेयर)

वैसे अगर सच कहा जाए तो रिद्धिमा कपूर साहनी अपनी शादी के हर फंक्शन पर बेहद ग्लैमरस नजर आई थीं और उनका हर एक लुक हटकर था। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।  

(Photo Credit: Instagram)

 

 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.