बच्चे के जन्म के 12 दिन बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, कहा- 'काम तो काम होता है'

हाल ही में, 'कॉमेडी क्वीन' भारती सिंह को रियलिटी शो 'हुनरबाज' के सेट पर स्पॉट किया गया है। वो 12 दिन के बच्चे को घर पर छोड़कर काम पर वापस लौट आई हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

बच्चे के जन्म के 12 दिन बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, कहा- 'काम तो काम होता है'

'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपनी प्रेग्नेंसी से कई मिथ और स्टीरियोटाइप को तोड़ते हुए नए ट्रेंड सेट किए हैं। बेबी होने के बाद भी वो लोगों को इंस्पायर करना नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में, कॉमेडियन को रियलिटी शो 'हुनरबाज' के सेट पर स्पॉट किया गया। वो 12 दिन के बच्चे को घर पर छोड़कर काम पर वापस आ चुकी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

bharti

पहले ये जान लीजिए कि, भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी घोषणा उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए की थी। फोटो को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा था, 'लड़का हुआ है'।

bharti

दरअसल, 15 अप्रैल 2022 को भारती सिंह रियलिटी शो 'हुनरबाज' के सेट पर नजर आईं और इस दौरान उन्होंने पैपराजी से भी बात की। पैपराजी से बात करते हुए भारती का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो बता रही हैं कि, वो बहुत रोई हैं। भारती काफी उदास हैं, क्योंकि वो छोटे बच्चे को अकेला छोड़ आई हैं। हालांकि, भारती का कहना है कि, काम से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ''आज मैं बहुत रोईं। 12 दिन का है बेबी, लेकिन काम तो काम है।'' यहां देखे वो वीडियो।

बता दें कि, भारती ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में काम किया है। वो अस्पताल में भर्ती होने से 1 दिन पहले तक काम कर रही थीं। भारती अपने मैटरनिटी फोटोशूट की वजह से काफी चर्चा में रही थीं। भारती ने मां बनने के बाद भी अपने वर्क कमिटमेंट को सबसे ऊपर रखा है, जो उनके डेडिकेशन को दिखाता है।

bharti

फिलहाल, हमें तो भारती और हर्ष के बेटे की तस्वीरें देखने का इंतजार है। वैसे, आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.