कॉमेडियन भारती सिंह को सिजेरियन से लगता है डर, नॉर्मल डिलीवरी के लिए रख रहीं खास ख्याल

कॉमेडियन भारती सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि, प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे वो अपना ख्याल रख रही हैं और नॉर्मल डिलीवरी के लिए व्यायाम व योग कर रही हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

कॉमेडियन भारती सिंह को सिजेरियन से लगता है डर, नॉर्मल डिलीवरी के लिए रख रहीं खास ख्याल

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) इन दिनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले, हर्ष और भारती ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। हाल ही में, दिए एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने बताया कि, कैसे वो अपना और अपने बच्चे का ख्याल रख रही हैं और नॉर्मल डिलीवरी के लिए नियमित रूप से योग कर रही हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

bharti and harsh

(ये भी पढ़ें: विपुल रॉय की मंगेतर मेलिस एटिसी शादी में पहनेंगी इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, डिजानर ने किया शेयर)

भारती और हर्ष टीवी जगत के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अपनी प्यारी नोंक-झोंक से सभी का दिल जीत लेते हैं। हालांकि, भारती अपने मैटरनिटी फेज को लेकर काफी मुखर रही हैं और वो इसके बारे में समय निकालकर अपने फैंस से बातचीत भी करती रहती हैं। भारती और हर्ष अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। इन दिनों वे दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही, हर्ष अपनी पत्नी का खास ख्याल भी रख रहे हैं। भारती भी अपने होने वाले बच्चे के लिए हर वो कोशिश कर रही हैं, जिससे उसका स्वास्थ्य अच्छा हो।

bharti and harsh

(ये भी पढ़ें- दीपिका-रणवीर ने शादी से सालों पहले गुपचुप तरीके से की थी सगाई, केवल परिवार को थी जानकारी)

हाल ही में, 'बॉलीवुडलाइफ' को दिए गए इंटरव्यू में भारती ने बताया कि, इन दिनों वह अपना ख्याल कैसे रखती हैं। कॉमेडी क्वीन ने साझा किया कि, वह एक हेल्दी डायट ले रही हैं और सर्वोत्तम देखभाल करने के लिए पोषक तत्वों का सेवन कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, वह किसी भी मुश्किल से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम कर रही हैं। भारती ने साझा किया कि, वह नियमित रूप से कसरत कर रही हैं, क्योंकि वह नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं और वो वास्तव में सिजेरियन से डरती हैं, क्योंकि उसमें बहुत दर्द होता है।

bharti and harsh

(ये भी पढ़ें: 5 महीने की प्रेग्नेंट भारती सिंह ने बताया- 'लड़का चाहती हैं या लड़की?', बेबी बंप सहलाती आईं नजर)

उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में सिजेरियन से बहुत डरती हूं। मैंने सुना है कि, बहुत बाद में जाकर इसमें काफी दर्द होता है और मैं एक कामकाजी मां बनूंगी। इसलिए मैं आगे कोई जटिलता नहीं चाहती हूं। मैं बहुत काम कर रही हूं और अपने डॉक्टर के सभी निर्देशों का पालन कर रही हूं, ताकि मेरी नॉर्मल डिलीवरी हो सके।" भारती ने बताया कि, वह घंटों तक वॉक और योग करती हैं। भारती अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करना जारी रखना चाहती हैं और इस तरह सी-सेक्शन के उस दर्दनाक अनुभव से बचना चाहती हैं। आपको पता ही होगा कि, भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी से पहले ही फिटनेस का सफर शुरू कर दिया था। वह 15 किलो वजन कम करने और भारी शारीरिक परिवर्तन के दौर से गुजर चुकी हैं।

bharti and harsh

फिलहाल, भारती अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं और वह अभी तक मैटरनिटी ब्रेक पर नहीं गई हैं। तो आपकी भारती के फिटनेस को लेकर क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.