'निमकी मुखिया' फेम भूमिका गुरुंग की मेहंदी-संगीत की झलकियां आईं सामने, दिल खोलकर नाचती आईं नजर

टीवी एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की झलकियां सामने आई हैं, जिसमें होने वाली दुल्हन दिल खोलकर नाचती दिखाई दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'निमकी मुखिया' फेम भूमिका गुरुंग की मेहंदी-संगीत की झलकियां आईं सामने, दिल खोलकर नाचती आईं नजर

टीवी सीरियल ‘निमकी मुखिया’ में ‘निमकी’ के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग (Bhumika Gurung) अपने जीवन के नए फेज की ओर आगे बढ़ने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जल्द ही वह अपने प्यार शेखर मल्होत्रा (Shekhar Malhotra) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

Bhumika Gurun with beau Shekhar Malhotra

अभिनेत्री की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। 6 मार्च 2022 को एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई थी, जिसकी झलकियां भी सामने आई थीं। अपनी हल्दी सेरेमनी में भूमिका येलो कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब एक्ट्रेस की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की झलकियां सामने आई हैं।

(ये भी पढ़ें- ईशा कंसारा ने सगाई से पहले किया था मंगेतर सिद्धार्थ को प्रपोज, इंटरव्यू में किया खुलासा)

Bhumika Gurung Haldi Ceremony

Bhumika Gurung Haldi Ceremony

Bhumika Gurung Haldi Ceremony

दरअसल, बीती रात यानी 6 मार्च 2022 को भूमिका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी आयोजित की गई। भूमिका और शेखर की संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें होने वाली दुल्हन भूमिका दिल खोलकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक वीडियो में उन्हें ‘मेरे सईयां सुपरस्टार’ गाने पर मस्ती भरा डांस करते हुए देखा जा सकता है।

सिल्वर कलर के लहंगे में भूमिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मांग टीका, इयररिंग्स और मैचिंग चूड़ियों से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, उनके होने वाले दूल्हे राजा शेखर ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था। दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे।

Bhumika Gurung Sangeet Ceremony

वहीं, संगीत सेरेमनी के साथ-साथ उनकी मेहंदी सेरेमनी भी आयोजित की गई। भूमिका और शेखर ने अपनी मेहंदी रस्म में भी खूब मस्ती की। इस दौरान अभिनेत्री ने ग्रीन कलर का सुंदर लहंगा पहना था। हालांकि, उनके लुक में ओवरसाइज्ड मांग टीका ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। वहीं, उनके दूल्हे राजा ने मेहंदी कलर के कुर्ते के साथ गोल्डन पायजामा पहना था और वह अपनी लेडीलव के साथ पूरी तरह से जच रहे थे।

Bhumika Gurung Mehendi Ceremony

Bhumika Gurung Mehendi Ceremony

Bhumika Gurung Mehendi Ceremony

Bhumika Gurung with husband Shekhar Malhotra

Bhumika Gurung with husband Shekhar Malhotra

(ये भी पढ़ें- TMKOC के बबीता जी-जेठालाल ने एक साथ रेड कार्पेट पर ली एंट्री, नेटिजंस बोले- 'जेठा जी इधर भी फ्लर्ट')

भूमिका अपनी शादी को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं, इस बारे में उन्होंने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि, मैं शादी कर रही हूं। यह आखिरकार हो रहा है। एक साल पहले की बात है, जब शेखर ने मुझे प्रपोज किया था। मैंने मजाक में उनसे कहा था कि, जब तक वह घुटनों के बल नहीं बैठ जाता, मैं हां नहीं कहूंगी। इसलिए एक साल पहले मेरे जन्मदिन पर उन्होंने प्रपोज किया और मैं मान गई थी।”

Bhumika Gurung with husband Shekhar Malhotra

(ये भी पढ़ें- शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में की बात, कहा- 'वो मुझे हमेशा खुश देखना चाहते थे')

फिलहाल, हमें भूमिका और शेखर की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.