Bigg Boss OTT 2 के 'Strange House' की तस्वीरें: यहां देखें बेडरूम से बाथरूम तक की झलक

आइए यहां हम आपको विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के नए घर के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं। शो 17 जून 2023 से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bigg Boss OTT 2 के 'Strange House' की तस्वीरें: यहां देखें बेडरूम से बाथरूम तक की झलक

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार शो को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं, ऐसे में दर्शकों के बीच इस सीजन को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। शो के भव्य लॉन्च में सिर्फ दो दिन बचे हैं। इससे ठीक पहले, घर के अंदर की झलकियां सामने आई हैं, जो वाकई बेहद शानदार हैं। 

'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर को कला निर्देशक ओमंग कुमार और प्रोडक्शन डिज़ाइनर वनिता गरुड़ कुमार ने स्पेशली डिजाइन किया है। इस बार की थीम 'स्ट्रेंज हाउस' है, जिसको ध्यान में रखकर ही पूरे घर को डिजाइन किया गया है, जो रिसाइकल एलिमेंट्स से इनोवेशन को परिभाषित करता है। घर के एंट्रेस गेट और बेडरूम से लेकर शानदार डाइनिंग एरिया तक, घर का हर कोना आर्टिस्टिक स्थिरता को दिखाता है। 

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के घर का एंट्रेस गेट

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

'बिग बॉस' की आंखों वाले शानदार प्रवेश द्वार में प्लास्टिक की बोतलों को यूज किया गया है, जो लैंप और झूमर जैसे अन्य सजावटी तत्वों के साथ मिलकर बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। 

'बिग बॉस ओटीटी 2' का किचन

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

किचन, घर के मध्य भाग में बनाया गया है, जिसकी दीवारों पर अंडे के डिब्बों को शामिल करके अद्वितीय आकार और बनावट के माध्यम से शानदार लुक दिया गया है। रसोई के बर्तन जैसे चम्मच, स्पैचुला और कढ़ाई को आकर्षक कला के टुकड़ों में बदल दिया गया है, जबकि डाइनिंग एरिया क्रिएटवली तैयार किया गया है, जिसमें स्प्रिंग और क्लिप हैंगर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्पेस को कलरफुल ट्विस्ट देता है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' का बेडरूम

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

बेडरूम साइकेडेलिक टोन और पैटर्न पर बेस्ड है, जिसमें एक शांत और मजेदार अट्रैक्शन है। यह याद दिलाता है कि सुंदरता कहीं भी अपनी जगह बना सकती है। यहां वॉल पर यूनिक पेंटिंग बनाई गई है और हालनुमा बेडरूम में चार बड़े डबल बेड लगे हैं। इसके साथ बीच में एक बड़ा सोफा भी है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' का बाथरूम

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

बाथरूम की दीवारों पर यूनिक ​क्रिएटिविटी की गई है। इसमें बड़े आकार के शीशे लगे हैं। यही नहीं, यहां पर एक सोफा भी लगा हुआ है। इसके साथ ही इस एरिया की पेंटिंग इसे स्पेशल बनाने का काम कर रही है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' का लाउंज जोन

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

'बिग बॉस ओटीटी' के इस सीजन में एक लाइवली ब्लैक लव एरिया सहित कई लाउंज जोन होंगे, जहां घरवाले क्रिएटिव रूप से दीवारों पर अक्षरों से सजाए गए तकिए की व्यवस्था का लाभ भी ले सकते हैं, जिससे उन्हें शब्द बनाने और अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति मिलेगी।

'बिग बॉस ओटीटी 2' का गॉर्डन एरिया

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

इसके अलावा, गॉर्डन एरिया में न केवल एक फ्रेश पूल और एक जिम है, बल्कि एक स्पेशल जेल सेटअप भी है, जो पूरे अनुभव में एक दिलचस्प एलिमेंट जोड़ता है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड हाउस की तस्वीरें

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

Bigg Boss OTT 2 Home Inside Photos

जानें 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बारे में

'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर के पीछे की सोच और क्रिएटिविटी पर कमेंट करते हुए कला निर्देशक ओमंग कुमार ने कहा, “बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 का ‘स्ट्रेंज हाउस’ आज के समय के हिसाब से यूथफुल एंड रेलिवेंट बनाया गया है। बता दें कि नॉनस्टॉप मनोरंजन और मल्टी-कैम एक्शन मुफ्त में पेश करते हुए 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' 17 जून 2023 से सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस सीजन में 'इस बार जनता है असली बॉस' टैगलाइन के तहत दर्शकों को खेल को प्रभावित करने की शक्ति मिलेगी। इससे गेम वाकई मजेदार हो जाएगा। 

salman

बिग बॉस ओटीटी 2: Anjali Arora से Awez Darbar तक, जानें इन 7 कंटेस्टेंट्स के बारे में...

फिलहाल, आपको 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का घर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

(फोटो क्रेडिट: जियो सिनेमा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.