Bipasha Basu-Karan Singh Grover ने बेटी Devi संग एंजॉय की लंच डेट, पिंक फ्रॉक में दिखीं नन्ही परी

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु को अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Bipasha Basu-Karan Singh Grover ने बेटी Devi संग एंजॉय की लंच डेट, पिंक फ्रॉक में दिखीं नन्ही परी

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं, जो इस समय अपनी बेटी देवी के साथ पैरेंटहुड लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा अक्सर अपनी बेटी संग खास पलों की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच, हाल ही में बिपाशा और करण को उनकी बेटी देवी के साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेटी देवी संग लंच डेट पर हुए स्पॉट

1 अक्टूबर 2023 को एक पैपराजी इंस्टा पेज से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कपल अपनी बेटी देवी संग नजर आ रहा है। कपल को फैमिली लंच डेट के लिए मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर देखा गया। इस दौरान, कैजुअल आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए करण और बिपाशा बेहद कूल लग रहे थे। व्हाइट स्नीकर्स, गॉगल्स और खुले बालों के साथ ओवरसाइज़्ड शर्ट में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

BIPASHA BASU

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, हैंडसम करण डेनिम जींस के साथ व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए। लविंग पैरेंट्स के साथ उनकी नन्ही बेटी को पिंक फ्रॉक, मैचिंग बो हेयरबैंड और ब्लू शर्ट में देखा गया, जो बेहद क्यूट लग रही थी। करण और बिपाशा ने अपनी बेटी के साथ पैपराजी के लिए खुशी-खुशी पोज भी दिए।

BIPASHA BASU

जब बिपाशा बसु ने बेटी देवी के लिए कराई सत्यनारायण पूजा

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के लिए 'सत्यनारायण' पूजा कराई थी, जिसकी उन्होंने कुछ झलकियां शेयर की थीं। फोटोज में हम बिपाशा को ब्लू कलर के आउटफिट में देख सकते थे, जो हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनकी 'सनशाइन' देवी एक कलरफुल घाघरा-चोली सेट में सुंदर लग रही थीं, जिसमें पोम-पोम डिटेलिंग थी। फूलों से सजी एक सुंदर हेयर क्लिप ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

BIPASHA BASU

Bipasha की बेटी Devi हैं 'सोशल बटरफ्लाई', एक्ट्रेस ने बताया था- 'वह पैप्स को फेस दिखाने के लिए लड़ती है', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का रिश्ता

बता दें कि करण और बिपाशा के बीच प्यार उनकी फिल्म 'अलोन' के सेट पर पनपा था, जिसके बाद कपल ने कुछ सालों तक डेटिंग की और फिर 30 अप्रैल 2016 को शादी कर ली थी। शादी के करीब 6 साल बाद बिपाशा और करण ने 12 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया था। तब से उनकी लाइफ अपनी बेटी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है।

BIPASHA BASU

Bipasha Basu ने 'डॉटर्स डे' पर बेटी Devi का अनसीन वीडियो किया था शेयर, कस्टमाइज्ड पालने की दिखी थी झलक, देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको करण और बिपाशा की अपनी बेटी संग आउटिंग की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.