बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर के साथ हैप्पी मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को देवी का स्वागत किया था। तब से प्यारे माता-पिता अक्सर अपनी पैरेंटहुड जर्नी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला, जब बिपाशा ने बेटी के घुटने के बल पर चलने की एक झलक शेयर की।
दरअसल, बिपाशा बसु ने 22 सितंबर 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी देवी की एक प्यारी झलक शेयर की। इसमें नन्ही बच्ची ब्लू कलर के फ्लोरल प्रिंटेड फ्रॉक में बहुत सुंदर लग रही थी, जिसे उसने ब्लू कलर के हेडबैंड के साथ मैच किया था। वीडियो में देवी पहली बार अपने आप घुटने के बल पर चलने की कोशिश करती दिख रही हैं। इस क्यूट मोमेंट को देखने के बाद बिपाशा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने इसको कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "माई लिटिल बंगाल।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
5 अगस्त 2023 को बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ बातचीत की थी और अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में कुछ अनसुने व चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उसी दौरान बिपाशा ने बताया था कि कैसे उनकी बेटी देवी के जन्म के समय उसके दिल में दो छेद थे।
बिपाशा ने कहा था, "मुझे बच्ची के जन्म के तीसरे दिन पता चला कि हमारी बच्ची दिल में दो छेद के साथ पैदा हई है। मैंने सोचा कि मैं इसे शेयर नहीं करूंगी, लेकिन मैं इसे साझा कर रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि बहुत सारी मांएं हैं, जिन्होंने इस जर्नी में मेरी मदद की। हमें बताया गया कि हर महीने, हमें यह जानने के लिए स्कैन कराना होगा कि क्या यह अपने आप ठीक हो रहा है, लेकिन ये जिस तरह का बड़ा छेद था, हमें अंत में बताया गया कि यह काफी संदिग्ध है और आपको सर्जरी से गुजरना होगा। सर्जरी सबसे अच्छी तब की जाती है, जब बेबी तीन महीने की हो जाए।" पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
उसी बातचीत में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की बड़ी होने की जर्नी के बारे में एक किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनके लगातार प्रयासों के बावजूद, जब भी वह अपने माता-पिता के साथ बाहर जाती है, तो वह हमेशा पैपराज़ी को अपना चेहरा दिखाने की कोशिश करती है। लविंग मॉम ने बताया था कि देवी उनसे लड़ती है और पैपराजी को अपना चेहरा दिखाना पसंद करती है।
कुछ दिन पहले, बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की कुछ शानदार झलकियां साझा की थीं, जब वह 10 महीने की पूरी हुई थी। खास दिन को यादगार बनाने के लिए प्यारे माता-पिता ने अपनी बेटी के साथ एक इंटीमेट सेलिब्रेशन की प्लानिंग की थी और एक बनी-थीम वाले केक की व्यवस्था की थी। इसके अलावा, उन्होंने अपनी बच्ची को पिंक कलर की सुंदर ड्रेस पहनाई थी और उसकी प्यारी हरकतों ने सभी के दिलों को पिघला दिया था।
फिलहाल, हमें देवी के इस अचीवमेंट की झलक काफी प्यारी लगी। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।