Bipasha Basu-Karan Singh Grover का बांद्रा होम: बेडरूम से Devi की नर्सरी तक, सब कुछ है बेहद सुंदर

यहां हम आपको बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बांद्रा वाले घर की झलकियां दिखाने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Bipasha Basu-Karan Singh Grover का बांद्रा होम: बेडरूम से Devi की नर्सरी तक, सब कुछ है बेहद सुंदर

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने 30 अप्रैल 2016 को एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से शादी रचाई थी। फिलहाल, दोनों अपनी बेटी देवी के साथ पैरेंटहुड जर्नी एंजॉय कर रहे हैं। अपनी बच्ची के जन्म के बाद से बिपाशा और करण अपने बांद्रा स्थित घर में रह रहे हैं। आइए आपको उनके घर की कुछ खूबसूरत झलकियां दिखाते हैं। 

बिपाशा और करण की यादों से भरा उनका लिविंग रूम

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को अपना लिविंग रूम काफी पसंद है, जिसकी झलक उनकी तस्वीरों में मिलती है। उनका लिविंग रूम लकड़ी की फिनिश वाली बड़ी खिड़कियों से एक खूबसूरत नेचुरल व्यू देता है। दीवारों पर शानदार ब्राउन कलर किया गया है, जो दिखने में वाकई बेहद प्यारा लगता है। 

bipasha basu

कपल ने अपने लिविंग रूम को एक लकड़ी की कैबिनेट से सजाया है, जो उनके कीमती शो-पीस कलेक्शन और मिंट ग्रीन मखमली सोफे से सजा हुआ है। इसके साथ वहां फ्लोरल प्रिंटेड कुशन रखे हुए हैं और कुछ पुरानी तस्वीरें हैं, जो घर को जीवंत बनाने का काम करती हैं।

बिपाशा और करण का आलीशान बेडरूम

बिपाशा और करण ने अपने घर को इस तरह से बनाया है कि यह काफी खूबसूरत और पॉजिटिव वाइब देता है। अपने बेडरूम को कपल ने मिट्टी जैसे ब्राउन कलर से पेंट कराया है, जो शक्ति और ऊर्जा की भावना देता है। लकड़ी का फर्श और ब्राउन कलर के दरवाजे उनके आरामदायक स्पेस में थोड़ा सा अलग टच एड करते हैं। हालांकि, उनके बेडरूम का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बड़ी सी वॉर्डरोब है, जिस पर गोल्डन शाइन है।

bipasha basu

bipasha bedroom

बिपाशा और करण की बेटी देवी की नर्सरी

बिपाशा और करण शादी के करीब 6 साल बाद पैरेंट्स बने हैं और माता-पिता बनने की खुशी उनकी पोस्ट से साफ नजर आती है। जब से उन्होंने अपनी बच्ची देवी का स्वागत किया है, तब से वे अपने माता-पिता के कर्तव्यों को पूरा करने में बिजी हैं। उन्होंने देवी के लिए एक ड्रीमी नर्सरी बनाई है, जिसमें वह सब कुछ शामिल है, जो एक बच्चे को चाहिए।

devi nursury

उन्होंने न्यूट्रल कलर को चुनते हुए दीवारों पर समुद्र-थीम वाले डिज़ाइन जोड़कर इसे और अधिक सुंदर बना दिया है। देवी की नर्सरी में एक लकड़ी का पालना है, जो गुलाबी गद्दे, प्रिंटेड तकिए, चमकीले पर्दे और सितारों से सजा हुआ है। कमरे में देवी का सामान रखने के लिए कुछ कैबिनेट भी हैं। करोड़ों की कार में घूमते हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, कपल की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान, जानने के लिए यहां क्लिक करें

बिपाशा और करण का टेरेस गार्डन

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों फिटनेस फ्रीक हैं, जिसके चलते वे बिना मिस किए हर दिन वर्कआउट करते हैं। इसके लिए उनकी बड़ी छत वाला बगीचा बिल्कुल परफेक्ट है। उनके बगीचे को पौधों से सजाया गया है, जहां एकांत और छाया दोनों ही मिलते हैं। इसके अलावा, छत पर लगे लंबे लकड़ी के पैनल बिपाशा और करण को कंफर्टेबल वातावरण देने का काम करते हैं।

bipasha home

करण का पेंटिंग स्टूडियो

एक अद्भुत अभिनेता होने के अलावा, करण एक पेंटर भी हैं। वह समय-समय पर अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस का अपनी कला का नमूना दिखाते रहते हैं। ऐसे में उनके घर में करण के लिए एक अलग से पेंटिंग स्टूडियो है, जो सुंदर बगीचे की छत के ठीक पीछे स्थित है। इसमें एक मंच जैसी लकड़ी की स्टेज है। 

karan

karan singh grover

वैसे, हमें बिपाशा और करण का घर काफी पसंद आया, तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.