ईशा अंबानी से लेकर माधुरी दीक्षित तक, अपने पति से ज्यादा पॉपुलर हैं ये सेलिब्रिटी महिलाएं

कई ऐसी सेलिब्रिटी महिलाएं हैं, जो अपने पतियों से ज्यादा पॉपुलर हैं। आइए आज आपको इनके बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

ईशा अंबानी से लेकर माधुरी दीक्षित तक, अपने पति से ज्यादा पॉपुलर हैं ये सेलिब्रिटी महिलाएं

भारतीय सभ्यता में हमेशा से ही एक पत्नी की पहचान उसके पति से होती है। तभी तो शादी के बाद लड़की का सरनेम तक बदल दिया जाता है और उसे अपने पति का नाम दिया जाता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है चीजें भी बदल रही हैं। आज महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही हैं। दूसरी तरफ पति भी अपनी पत्नी का साथ देते नजर आ रहे हैं। फिर चाहे वो आम इंसान हो या फिर कोई सेलिब्रिटी। आज हम आपको ऐसी सेलिब्रिटी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पतियों से ज्यादा पॉपुलर हैं।

माधुरी दीक्षित

इस लिस्ट में पहला नाम एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का है। माधुरी दीक्षित ने अपने समय में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'हम आपके है कौन', 'तेजाब', 'साजन', 'देवदास', 'दिल', 'लज्जा', 'बेटा', 'कोयला' समेत कई फिल्में शामिल हैं। लेकिन 17 अक्टूबर 1999 में माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से अरेंज्ड मैरिज कर हर किसी को हैरान कर दिया था। जहां माधुरी बॉलीवुड की स्टार थीं, तो वही डॉक्टर नेने को कोई नहीं जानता था। इसी वजह से फैंस के बीच माधुरी और डॉक्टर नेने काफी समय तक चर्चाओं में रहे थे। शादी के बाद माधुरी अपना करियर छोड़कर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, कुछ सालों बाद ही एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ इंडिया वापस लौट आईं। जिसके बाद माधुरी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक किया। खास बात ये है कि फैंस ने इतने सालों बाद भी माधुरी को वही प्यार दिया, जो पहले देते थे। एक इंटरव्यू में श्रीराम नेने ने बताया था कि माधुरी ने रूल बनाया हुआ है कि वह कभी भी वर्क को घर लेकर नहीं आती हैं और यही उन्हें परिवार पर ध्यान देने में मदद करता है। माधुरी अपने पति से ज्यादा पॉपुलर हैं। (ये भी पढ़ें- बहुत खूबसूरत है एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी का आलीशान बंगला, यहां देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियो)

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को कौन नहीं जानता है। नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज के जादू से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है, लेकिन नेहा खुद पंजाब के रोहनप्रीत सिंह पर अपना दिल हार बैठी हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने पिछले साल ही 24 अक्टूबर को शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी की जानकारी फैंस तक पहुंची, तो हर कोई हैरान रह गया था, क्योंकि नेहा और रोहनप्रीत की फैन फॉलोइंग में जमीन-आसमान का अंतर है। जहां फैंस नेहा के गाने का इंतजार करते हैं, तो वहीं रोहनप्रीत ने सिंगिंग की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की है। इसी वजह से उनकी ज्यादा फैन फॉलोइंग भी नहीं है। इतना ही नहीं, दोनों की एज गैप में भी काफी अंतर है। रोहनप्रीत नेहा से लगभग 7 साल छोटे हैं, लेकिन इस एज गैप होने के बाद भी आज दोनों अपनी मैरिड लाइफ को काफी ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं। देखा जाए तो, नेहा सभी मायनों में अपने पति से ज्यादा फेमस हैं। (ये भी पढ़ें- बहुत खूबसूरत है एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी का आलीशान बंगला, यहां देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियो)

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। नेहा ने 10 मई 2018 को एक्टर अंगद बेदी संग शादी की थी। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में बिल्कुल ही सीक्रेट अंदाज में शादी रचाई थी, लेकिन शादी के बाद नेहा ने पति अंगद संग तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। ये बात हर कोई जानता है कि नेहा अपने पति अंगद से ज्यादा पॉपुलर हैं। बेशक नेहा लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन रियलिटी शो 'रोडीज' में नेहा का दमदार अंदाज हर किसी को पसंद आता है। दूसरी तरफ अंगद बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर जरूर आए हैं, लेकिन वह एक्टिंग के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में नाकामयाब साबित हुए हैं। हालांकि, आज तक कपल के बीच ये बात कभी नहीं आई है। दोनों एक-दूसरे को खुलकर सपोर्ट करते हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि नेहा की वजह से अंगद को एक खास पहचान मिलती है। (ये भी पढ़ें: ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं सलमान खान, इंटरव्यू में शेयर की थीं दिल की फीलिंग्स)

ईशा अंबानी

भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की पॉपुलैरिटी किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। ईशा अंबानी अपने पिता के बिजनेस में पूरा हाथ बढ़ाती हैं। ईशा रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर है। ईशा अंबानी की ग्रैंड वेडिंग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी और खींच लिया था। ईशा ने आनंद पीरामल से 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी। आनंद पीरामल ‘पीरामल’ ग्रुप के ईडी हैं, लेकिन ये भी सच है कि ईशा अंबानी के मुकाबले उनके पति की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा कम है। हालांकि, कपल को इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं है कि कौन कितना ज्यादा पॉपुलर हैं। दोनों अपने रिश्ते में काफी बैलेंस बनाकर रखते हैं।

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह टीवी के कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। खास बात ये है कि रुबीना का हर सीरियल हिट साबित हुआ है। जिस वजह से फैंस के बीच एक्ट्रेस काफी ज्यादा पॉपुलर है। वह आखिरी बार टीवी सीरियल 'शक्ति' में नजर आई थीं। इस सीरियल में रुबीना ने किन्नर बनकर लोगों का दिल जीता था। एक्ट्रेस ने 21 जून 2018 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी रचाई थी। अभिनव भी टीवी एक्टर हैं, लेकिन रुबीना के मुकाबले उनकी फैन फॉलोइंग काफी कम है। हालांकि इन दिनों ये कपल ‘बिग बॉस 14’ में नजर आ रहा है। यहां पर दोनों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। एक तरफ शो में रुबीना का दमदार अंदाज देख फैंस खुश है, तो वहीं अभिनव की पर्सनैलिटी जेंटलमैन वाली उभरकर सामने आई है। इस वजह से अब दोनों की फैन फॉलोइंग पहले से कई गुना बढ़ गई है। लेकिन, अभी भी देखा जाए तो अभिनव से ज्यादा रुबीना को लोग जानते हैं। 

ऐश्वर्या राय

मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) भले ही फिल्मों में अब कम नजर आती हैं, लेकिन आज भी फैंस ऐश्वर्या को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है, जिसमें 'हम दिल दे चुके सनम', 'ताल', 'मोहब्बतें', 'देवदास', 'धूम 2' समेत कई फिल्में शामिल हैं। ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। फिल्म 'धूम 2' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। आज की तरह उन दिनों भी दोनों के स्टारडम में रात-दिन का अंदर था। ऐश्वर्या बॉलीवुड पर राज कर रही थीं, लेकिन अभिषेक की फैन फॉलोइंग एक्ट्रेस को टक्कर नहीं दे पाती थी। हालांकि, कपल ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के किनारे रखकर प्यार को वैल्यू दी है। जिस वजह से आज ये दोनों अपनी मैरिड लाइफ को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। सोशल मीडिया पर अभिषेक से ज्यादा ऐश्वर्या की फैन फॉलोइंग है। यही नहीं, जहां अभिषेक को ज्यादातर उनके पिता की बदौलत लोग जानते हैं, तो वहीं ऐश्वर्या ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में, अभिषेक से ज्यादा उनकी वाइफ ऐश्वर्या पॉपुलर हैं।

करीना कपूर

एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों फैंस के बीच छाए रहते हैं। करीना और सैफ की लव स्टोरी के किस्से भी आज तक फैंस के बीच चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन हम इस बात को मानने से इनकार नहीं कर सकते हैं कि करीना अपने पति सैफ से ज्यादा पॉपुलर हैं। करीना ने सैफ से ज्यादा फिल्में की हैं, तो साथ ही उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर हमेशा धमाल मचाया है। एक्ट्रेस शादी के बाद भी फिल्मों में एक्टिव हैं। हालांकि, सैफ भी बॉलीवुड से दूर नहीं है। वह भी बैक टू बैक हिट फिल्में दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी पॉपुलैरिटी के मामले में करीना कपूर हमेशा बाजी मार जाती हैं। दोनों के रिश्ते के बीच ये बात कभी भी नहीं आई है। सैफ ने हमेशा ही करीना को काम के लिए मोटिवेट किया है। करीना और सैफ को एक बेटा तैमूर है, और वो बहुत जल्द दूसरी बार भी मां बनने वाली हैं।

फिलहाल, आपको इन कपल्स में किसकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: माधुरी दीक्षित, नेहा कक्कड़, नेहा धूपिया, ईशा अंबानी, रुबीना दिलैक, ऐश्वर्या राय)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.