परवीन बॉबी से शर्मिला टैगोर तक, इन 11 एक्ट्रेसेस ने 70 के दशक में बिकिनी पहन मचाई थी सनसनी

इस स्टोरी में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 70 के दशक में बिकिनी पहनकर बॉलीवुड में एक नए दौर की शुरुआत की थी।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

परवीन बॉबी से शर्मिला टैगोर तक, इन 11 एक्ट्रेसेस ने 70 के दशक में बिकिनी पहन मचाई थी सनसनी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में समय के साथ बड़ा बदलाव देखा गया है। आज के समय में, बॉलीवुड से जुड़ी दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा जैसी तमाम अभिनेत्रियों के लिए बिकिनी या फिर शॉर्ट ड्रेसेस पहनना आम बात है। फैंस भी इन एक्ट्रेसेस की बोल्डनेस की तारीफ करते नहीं थकते हैं। लेकिन जब बात 70 के दशक के क्लासिकल बॉलीवुड की आती है, तो कहानी पूरी तरह बदल जाती है। उस जमाने में अभिनेत्रियों की सादगी और शालीनता को पसंद किया जाता है। कोई भी अभिनेत्री डीप-कट ब्लाउज, शॉर्ट स्कर्ट जैसी ‘टू-सेक्सी’ ड्रेस पहनने की हिम्मत नहीं कर पाती थी, क्योंकि इन आउटफिट्स को भारतीय परंपरा के खिलाफ माना जाता है।

actress

हालांकि, इस क्लासिक बॉलीवुड पीरियड में भी कई ऐसी अभिनेत्रियों ने कदम रखा था, जिन्होंने समाज के बंधनों को तोड़कर अपने सुपर बोल्ड और सिजलिंग लुक से फैंस को हैरान कर दिया था। इन अभिनेत्रियों ने अपने बिकिनी लुक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़े बदलाव की नींव रखी थी। साथ ही उन लोगों को भी चुनौती दी थी, जो बिकिनी या फिर छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों को ‘अश्लील’ कहने में एक सेकेंड नहीं लगाते हैं। आज इस स्टोरी में हम 70 के दशक की उन्हीं अभिनेत्रियों से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, जो अपने पहनावे से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘हॉटनेस’ और ‘ग्लैमरस’ जैसे शब्द लेकर आई हैं।

1) जीनत अमान

zeenat aman

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान, फैशन सेंस में अपने समय से काफी आगे थीं। वह भारत की पहली महिला थीं, जिन्होंने 1970 में ‘मिस एशिया पैसिफिक’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, तो जीनत ने 70 के दशक में अपने पहनावे से दर्शकों को हैरान कर दिया था। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी बोल्डनेस दिखाकर खुद को बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री के रूप में साबित किया था। जीनत ने फिल्म ‘हीरा पन्ना’ में मल्टी कलर्ड बिकिनी पहनी थी। वहीं, फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में वह एक ट्रांसपेरेंट सफेद साड़ी में नजर आई थीं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के गाने ‘दम मारो दम’ में अपने बोल्ड हिप्पी लुक से काफी चर्चा बटोरी थी।

(ये भी पढ़ें: जीनत अमान को पसंद करते थे सुपरस्टार देव आनंद, इस बात से अभिनेत्री थीं अनजान)

2) परवीन बॉबी

parveen boby

अभिनेत्री परवीन बॉबी को 70 के दशक की बॉलीवुड की सेंसेशन कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। वह फैंस के बीच अक्सर अपने असाधारण बोल्ड लुक की वजह से चर्चाओं में रहती थीं। वह सिल्वर स्क्रीन पर स्किन दिखाने में कतराती नहीं थीं। वह फिल्म ‘नजदीकियां’ में ब्लैक रंग की बिकिनी में नजर आई थीं। उनके इस लुक ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था।

3) नीना गुप्ता

neena gupta

एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को सालों से एंटरटेन करती नजर आ रही हैं। साथ ही, वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं, जिन्होंने समय के साथ अपनी फैशन सेंस में बदलाव किया है। एक्ट्रेस फिल्म ‘उत्सव’ में स्ट्रैपलेस बिकिनी पहनकर अपना बोल्ड लुक दिखाया था। इस आउटफिट में वह काफी हॉट लग रही थीं। बीते दिनों, नीना गुप्ता ने इस फिल्म के एक सीन की अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जो फैंस ने खूब पसंद किया था।

(ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता: एक ऐसी एक्ट्रेस जो शादी के पहले बनी मां, 49 साल में हुआ प्यार और रचाई शादी)

4) नीतू सिंह

actress neetu

अभिनेत्री नीतू सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में धमाकेदार फिल्में दी हैं, जिस वजह से फैंस आज भी नीतू को काफी पसंद करते हैं। नीतू सिंह अपने शुरुआती दिनों में बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं। उन्होंने साल 1975 में फिल्म ‘जिंदा दिल’ में पर्पल कलर का स्विमसूट पहना था। इसके अलावा भी वह कई बार फिल्मों में बिकिनी में दिखाई दी थीं।

5) डिंपल कपाड़िया

dimple kapadia

एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने बेहद ही कम उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म ‘बॉबी’ से लोगों को दिलों में जगह बना ली थी। डिंपल कपाड़िया इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के एक सीन में डिंपल ने लाल रंग की बिकिनी पहनी थी, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। इसके अलावा, डिंपल ने सालों बाद फिल्म ‘सागर’ में स्विमसूट पहनकर अपनी बोल्डनेस दिखाई थी। डिंपल के इस लुक को फैंस ने खूब पसंद किया था।

(ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव-हेट स्टोरी, कुछ ऐसी थी इस सुपरस्टार की लाइफ)

6 सोनू वालिया

sonu walia

सोनू वालिया इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह साल 1985 में ‘इंडिया पेजेंट’ की विनर रही थीं। एक्ट्रेस ने राकेश रोशन की फिल्म ‘खून भरी मांग’ में बिकिनी पहनी थी। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, सोनू वालिया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वह फिल्म में स्विमसूट पहनने से डर रही थीं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान राकेश रोशन से झूठ बोला था, ताकि उन्हें स्विमसूट ना पहनने पड़े। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं, एक्ट्रेस फिल्म में पीले रंग के स्विमसूट में काफी सुंदर लग रही थीं।

7) हेलेन

helen photos

एक्ट्रेस हेलेन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कैबरे डांस की वजह से सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने कई गानों में डांस परफॉर्मेंस के लिए सुपर हॉट आउटफिट्स कैरी किए थे। ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ गाने में हेलेन ने सफेद बिकिनी टॉप पहना था, जिसे एक लंबी सफेद स्कर्ट के साथ जोड़ा गया था। हेलेन ने अपने समय में कुछ टॉपलेस शूट भी करवाए थे।

8) शर्मिला टैगोर

sharmila Tagore

शर्मिला टैगोर बॉलीवुड इंडस्ट्री की वह अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बिकिनी पहनकर लोगों के होश उड़ाए थे। शर्मिला टैगोर ने साल 1966 में ‘फिल्मफेयर’ मैग्जीन के लिए एक फोटोशूट में ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी थी, जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन एक्ट्रेस रुकी नहीं थीं। वह अगले ही साल फिल्म ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ में पैटर्न स्टाइल वाले स्काई ब्लू कलर के वन-पीस स्विमसूट में ऑनस्क्रीन नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने अपने साहसिक फैसले से देश में क्रांति ला दी थी।

(ये भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के लिए रखी थी ये शर्त, पूरी करने पर किया था निकाह)

9) मंदाकिनी

mandakini

मंदाकिनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में एक्ट्रेस का व्हाइट साड़ी वाला बोल्ड लुक आज भी फैंस नहीं भूल पाए हैं। उन्होंने अपने इस लुक से फिल्मी दुनिया की हॉटनेस को बढ़ा दिया था। फिल्म के एक सीन में मंदाकिनी ने व्हाइट ट्रांसपैरेंट साड़ी पहनकर झरने के नीचे डांस किया था। उनका ये सीन आज तक फिल्मी दुनिया का सबसे हॉट सीन माना जाता है।

10) मुमताज

mumtaz

अभिनेत्री मुमताज ने साल 1972 में फिल्म ‘अपराध’ में ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी थी। वहीं, फिल्म ‘रूप तेरा मस्ताना’ में एक्ट्रेस ने स्विमसूट पहनकर धमाल मचा दिया था। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में मुमताज ने कहा था कि, वह फिरोज खान की फिल्म में बिकिनी पहनने में झिझक रही थीं, क्योंकि उनकी जांघे काफी हैवी थीं। और उन्हें लगता था कि, बिकिनी काफी खुली-खुली है। हालांकि, जब उन्होंने खुद अपना बिकिनी सीन देखा था, तो उन्हें काफी अच्छा लगा था।

11) नूतन

nutan actress

नूतन ने फिल्म ‘यादगार’ में ब्लैक एंड रेड कलर का स्विमसूट पहना था, जिसके साइड कट ने उनके लुक को बोल्ड बनाया था। ये फिल्म साल 1970 में रिलीज हुई थी, जिसमें नूतन पॉपुलर अभिनेता मनोज कुमार के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेस बैकलेस स्विमसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: जब एक्ट्रेस नूतन ने संजीव कुमार को सरेआम मारा था जोरदार तमाचा! जानें आखिर क्यों?)

तो ये हैं वो अभिनेत्रियां, जिन्होंने 70 के दशक में समाज की रूढ़िवादी सोच को किनारे रखते हुए बिकिनी पहनकर हर किसी को हैरान कर दिया था। तो आपको हमारी ये स्टोर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.