बोनी कपूर ने बेटी अंशुला के बर्थडे पर लिखा प्यारा नोट, अर्जुन-जान्हवी ने खास अंदाज में दी बधाई

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर आज यानी 29 दिसंबर 2021 को अपना 32वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर उनके पिता, भाई-बहन ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

बोनी कपूर ने बेटी अंशुला के बर्थडे पर लिखा प्यारा नोट, अर्जुन-जान्हवी ने खास अंदाज में दी बधाई

फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपने बच्चों के साथ काफी प्यारा रिश्ता शेयर करते हैं। वो अपने चारों बच्चों को बेहद प्यार करते हैं और केवल वो ही नहीं, बल्कि, उनके बच्चे भी उन पर जान छिड़कते हैं। बोनी कपूर के चार बच्चे, एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। आज यानी 29 दिसंबर 2021 को बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पिता व भाई-बहन ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

boney kapoor anshula kapoor arjun kapoor

अंशुला कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी हैं। बोनी और मोना के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला हैं। साल 2012 में बोनी की पहली पत्नी मोना का निधन हो गया था। उसके बाद से, अर्जुन और अंशुला ने एक-दूसरे को काफी संभाला हुआ है। दोनों भाई-बहन आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। बड़े भाई होने के नाते अर्जुन अपनी तीनों बहनों का खास ध्यान रखते हैं। वो अक्सर अंशुला, जान्हवी और खुशी कपूर के लिए प्रोटेक्टिव होते दिखाई देते हैं।

Arjun and anshula kapoor

(ये भी पढ़ें- जब शादीशुदा बोनी कपूर को श्रीदेवी से हुआ था प्यार, एक्स वाइफ के सामने ऐसे किया था इजहार)

आज यानी 29 दिसंबर 2021 को अंशुला कपूर अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अंशुला के पिता बोनी कपूर, उनके भाई अर्जुन कपूर और बहन जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अंशुला को अलग-अलग तरीकों से बर्थडे विश किया है। बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अंशुला की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बोनी अपनी बेटी के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी अद्भुत, प्यारी और प्रतिभाशाली बच्ची।"

boney and anshula kapoor

वहीं, अर्जुन कपूर ने अपनी प्यारी सी बहन अंशुला को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो और अंशुला सिंगर बादशाह के 'जुगनू' गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, "दयालु रहो, हर रोज खुद का सबसे अच्छा संस्करण बनो, खुश रहो, हमेशा मुस्कुराओ और मां को याद करो, चाहे कुछ भी हो... जन्मदिन मुबारक हो @anshulakapoor। आपको वह सब मिले, जो आप चाहती हैं और इस साल आपको प्यार हो।"

(ये भी पढ़ें- श्रीदेवी की लव लाइफ: बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की सहेली से 'सौतन' तक का सफर रहा ऐसा)

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी अपनी बहन के लिए काफी प्यारा मैसेज लिखा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंशुला के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं और उसके साथ लिखा है, "हमारी जमीनी ताकत, हमारी आवाज और हमारा घर, आप हम सभी लोगों को इतना प्यार महसूस कराती हैं और मैं आपको यानी अपनी बहन को, जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्य हूं। मुझे आशा है कि, आपके पास और भी बहुत कुछ है हर रोज और भी तेज मुस्कुराते रहने के लिए। आप सबसे योग्य हैं।"

फिलहाल, हम अंशुला कपूर को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो, आपको उनके पिता व भाई-बहन का किया हुआ बर्थडे विश कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.