बोनी कपूर ने इस इशारे से कर दी जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की पुष्टि!

26 दिसंबर 2022 को अनिल कपूर के जन्मदिन की पार्टी में बोनी कपूर को जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पोज देते हुए देखा गया। इसने दोनों के रिश्ते का संकेत दिया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बोनी कपूर ने इस इशारे से कर दी जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की पुष्टि!

पिछले काफी समय से एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoorऔर शिखर पहाड़िया के कथित रिश्ते मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन में एक साथ स्पॉट होने से लेकर सीक्रेट वेकेशन पर एक-दूसरे का साथ देने तक, दोनों हर जगह डेटिंग का हिंट भी देते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब उनके रिश्ते की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने कर दी है।

janhvi shikhar

बोनी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग जान्हवी के रिश्ते का दिया संकेत

अभिनेता अनिल कपूर ने 26 दिसंबर 2022 को अपने 66वें बर्थडे पर कपूर निवास पर अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक भव्य पार्टी की मेजबानी की थी। हालांकि, सितारों से भरी इस शाम ने उस समय और भी सुर्खियां बटोरीं, जब मशहूर निर्देशक बोनी कपूर को अपनी बेटी जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के कंधे पर हाथ रखे हुए शटरबग्स के लिए पोज देते देखा गया। जहां न सिर्फ उन्होंने एक-दूसरे के साथ पोज दिए, बल्कि बोनी कपूर के साथ खड़े होकर शिखर शर्माते हुए भी नजर आए।

boney shikhar

अनिल कपूर का बर्थडे और वायु का पहला क्रिसमस साथ में हुआ सेलिब्रेट

बिंदास नाना अनिल कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर दोहरा जश्न मनाया, क्योंकि उन्होंने इसे अपने प्यारे नाती वायु कपूर आहूजा के पहले क्रिसमस के साथ साझा किया। पूरा कपूर खानदान दो मौकों का जश्न मनाने के लिए पहुंचा था। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस कार्यक्रम की शानदार झलकियां साझा कीं। हालांकि, जिस चीज ने सबसे पहले हमारा ध्यान खींचा, वह था विशेष रूप से डिजाइन किया गया 'फर्स्ट क्रिसमस' केक, जो वायु के लिए लाया गया था।

cake

जान्हवी कपूर की डेटिंग लाइफ

जान्हवी कपूर एक टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ सच्ची फैशनिस्टा भी हैं। उनके दमदार अभिनय ने उन्हें फैंस के बीच काफी पॉपुलर बना दिया है। हालांकि, उनके सफल अभिनय करियर के अलावा उनका निजी जीवन ने भी अक्सर सुर्खियां बटोरी हैं। अभिनेत्री अपने कथित अफेयर को लेकर अक्सर चर्चा में आ ही जाती हैं। इसमें ईशान खट्टर, अक्षत रंजन, ओरहान अवात्रामणि और शिखर पहाड़िया जैसे कई नाम सामने आए हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी भी अपने किसी भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

ishaan

akshat

orhan

shikhar

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया की डेटिंग की अफवाहें

जान्हवी कपूर के शिखर पहाड़िया को डेट करने की अफवाहें तब से जोर पकड़ने लगीं, जब दोनों की एक-दूसरे को किस करते हुए लीक हुई तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थीं। इतना ही नहीं, कपल को अक्सर कार राइडिंग और सीक्रेट वेकेशन पर एक साथ देखा गया है और हाल ही में दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किय गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा के बावजूद दोनों ने अभी तक इसे ऑफिशियल नहीं किया है। बीते दिनों जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए थे। तस्वीरें देखने ​के लिए यहां क्लिक करें।

janhvi shikhar

फिलहाल, आपको क्या लगता है कि शिखर पहाड़िया के प्रति बोनी कपूर का इशारा क्या कहता है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.