जान्हवी कपूर EX बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में, जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग साउथ के फेमस तिरुमाला मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

जान्हवी कपूर EX बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoorपूजा-पाठ में काफी यकीन करती हैं। उन्हें अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ कई मंदिरों में दर्शन के लिए जाते देखा गया है। हाल ही में, जान्हवी को एक बार फिर साउथ के फेमस तिरुमाला टेंपल में स्पॉट किया गया है, जहां वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग दर्शन के लिए पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर अब जान्हवी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor

वीडियो में जान्हवी कपूर एकदम साउथ इंडियन ड्रेस के साथ नो मेकअप लुक में दिख रही हैं। वह वीआईपी दर्शन के दौरान मंदिर के सामने जमीन पर बैठकर सिर झुकाकर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो जान्हवी कपूर पिछले काफी समय से आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में दर्शन के लिए जाने की प्लानिंग कर रही थीं। मंदिर में जान्हवी के लिए खास इंतजाम किए गए थे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जान्हवी कपूर मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए पहुंची हों। इससे पहले, वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के बर्थडे पर भी तिरुमाला मंदिर में पूजा करने गई थीं।

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। हालांकि, इससे पहले भी जान्हवी को शिखर के साथ एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किया गया था।

Janhvi_Kapoor

इससे पहले, जान्हवी कपूर अपनी दोस्त सारा अली खान के साथ उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की यात्रा करने पहुंची थीं, जिसकी कुछ तस्वीरें दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। तस्वीरों में सारा और जान्हवी को मुख्य मंदिर के सामने पोज देने से लेकर जगह के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने तक, केदारनाथ की आध्यात्मिक घाटी में शांतिपूर्ण समय बिताते हुए देखा गया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Janhvi_Kapoor

खैर, हमें तो जान्हवी का नो मेकअप साउथ इंडियन लुक बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.