दुल्हन ने अपनी शादी में पहना पेस्टल ग्रीन कलर का अनारकली सूट, हैवी ज्वेलरी में लगीं बेहद सुंदर

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' भूमि सतीजा ने अपनी शादी में पेस्टल ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना था। आइए आपको उनका वेडिंग लुक दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दुल्हन ने अपनी शादी में पहना पेस्टल ग्रीन कलर का अनारकली सूट, हैवी ज्वेलरी में लगीं बेहद सुंदर

एक महिला को अपनी शादी का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपनी ड्रीम वेडिंग को साकार करने के लिए वो कई अरमान अपने मन में संजोकर रखती है। अपने पसंदीदा आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक, एक दुल्हन उन सभी चीजों की चेकलिस्ट बनाती है, जो उसे सबसे सुंदर दुल्हन बनने के लिए चाहिए होती है। इस हफ्ते हम एक ऐसी दुल्हन से मिले, जिसने अपनी शादी में पेस्टल-हरे रंग का आउटफिट पहना था।

bride

हमारी दुल्हन भूमि सतीजा अपने बॉयफ्रेंड साहिल सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के लिए उन्होंने पस्टेल ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना था। इसमें फुल स्लीव्स थी और इसके चारों ओर भारी कढ़ाई थी। मेकअप आर्टिस्ट लीना भूषण ने मेकअप से दुल्हन के लुक में चार चांद लगा दिए थे। शाइनी गुलाबी गाल, स्मोकी आईशैडो और लाइट लिपस्टिक के साथ उन्होंने दुल्हन के लुक को काफी मिनिमल रखा था। उनके बाल बंधे हुए थे।

bride

(ये भी पढ़ें- पंजाबी ​​दुल्हन ने अपनी शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का पीला लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा)

दुल्हन के लुक का मुख्य आकर्षण राहुल द्वारा राब्ता ब्रांड के उनके भव्य आभूषण थे, जिसने हमारा दिल जीत लिया था। उन्होंने चोकर नेकलेस, इयररिंग्स, नथ, मांग टीका और ओवरसाइज़्ड पासा के साथ स्टेटमेंट लॉन्ग पोल्की नेकपीस चुना था। 

bride

वहीं, उनके दूल्हे ने क्रीम कलर की शेरवानी, मैचिंग दोशाला और कलगी वाली पगड़ी पहनी थी। उन्होंने लेयर्ड पर्ल नेकलेस से अपने लुक को और निखारा था। इस लुक में वो काफी जच रहे थे। ये कपल साथ में काफी प्यारा लग रहा था।

bride

bride

(ये भी पढ़ें- 10 दुल्हनें जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स को अपनी शादी में किया रीक्रिएट)

अपने रिसेप्शन के लिए दुल्हन ने गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। उनके आउटफिट में एक स्कर्ट, मैचिंग चोली और उससे जुड़ी एक केप थी। उन्होंने स्टेटमेंट चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और पासा से अपने लुक को स्टाइल किया था। हैवी मेकअप, स्मोकी आईशैडो और न्यूड ब्राउन लिप शेड से उनके लुक को पूरा किया गया था। अपने रिसेप्शन लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

bride

bride

(ये भी पढ़ें- इन 10 सब्यसाची दुल्हनों ने अपनी शादी में मिनिमलिस्टिक लहंगा पहन खूबसूरती में लगाए चार-चांद)

फिलहाल, आपको दुल्हन का ये अनारकली सूट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy- Leena BhushanShivam Dua)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.